{"_id":"6a2cfc4b0101ab91c20c4ff5","slug":"jhansi-businessman-duped-of-52-lakh-on-the-pretext-of-a-partnership-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: पार्टनर बनाने का झांसा देकर कारोबारी से ठगे 52 लाख, डेयरी संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: पार्टनर बनाने का झांसा देकर कारोबारी से ठगे 52 लाख, डेयरी संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Sat, 13 Jun 2026 12:14 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:14 PM IST
सार
कारोबारी ने आरोपी के खिलाफ नवाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आगे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
कारोबारी से 52 लाख की ठगी।
- फोटो : istock
विस्तार
शराब के कारोबार में पार्टनर बनाने का झांसा देकर कारोबारी से 52 लाख रुपये ठग लिए गए। कारोबारी ने आरोपी के खिलाफ नवाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आगे मामले की जांच कर रही है।
मूल रूप से जालौन के थाना सिरसाकलार के तरसौली गांव निवासी दीपक कुमार ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उनकी मुलाकात उसकी बहन के माध्यम से दतिया के पीतांबरा क्षेत्र निवासी गोविंद सिंह यादव से हुई थी। गोविंद ने खुद को डेयरी संचालक बताते हुए शराब व्यवसाय में साझेदार बनाने का प्रस्ताव दिया। आरोप है कि धोखाबाजी करके 1 अप्रैल 2026 को उसके एचडीएफसी बैंक खाते से 40 लाख रुपये ले लिए। इसके साथ ही कार्यालय के काम के लिए सामान और एक कार भी उसने ले लिया। इसकी कुल कीमत करीब 12 लाख रुपये है। इस तरह करीब 52 लाख रुपये धनराशि और संपत्ति हड़प ली। काफी दिन बाद जब उन्होंने पता लगाया तब आरोपी टालमटोल करने लगा। छानबीन करने पर उनको मालूम चला कि आरोपी शुरू से ही उनको वास्तविक साझेदारी बनाना नहीं चाहता था। अपनी रकम वापस मांगने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव का कहना है कि आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है।