{"_id":"6936ae10576ef487fb040e09","slug":"jhansi-bsc-student-fell-down-while-boarding-the-bus-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: बस में चढ़ने के दौरान नीचे गिरकर चपेट में आया बीएससी का छात्र, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: बस में चढ़ने के दौरान नीचे गिरकर चपेट में आया बीएससी का छात्र, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भर्ती
Mon, 08 Dec 2025 04:23 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 08 Dec 2025 04:23 PM IST
सार
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी गेट के सामने बस में चढ़ने के दौरान एक छात्र नीचे गिरकर बस की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया है। छात्र को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन
इसी बस पर चढ़ने के दौरान छात्र गिरकर घायल हुआ है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के सामने सोमवार दोपहर में बस में चढ़ने के दौरान फिसलकर बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र नीचे गिर पड़ा। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। यहां उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर लिया गया। हादसे की खबर लगने पर कुछ देर बाद उसके परिजन भी पहुंच गए।
दोपहर करीब तीन बजे क्लास खत्म होने के बाद मोंठ निवासी बाॅबी प्रजापति घर जाने के लिए बाहर निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बीयू के सामने सवारी के इंतजार में वह खड़ा था तभी उसे एक रोडवेज जाती हुई दिखी। उसे रुकने का इशारा किया लेकिन चालक ने बस नहीं रोकी। इसके बावजूद बॉबी ने दौड़कर चढ़ने की कोशिश की। इस दौरान उसका पांव फिसलने से वह बस के नीचे आ गया। यह देख वहां चीख पुकार मच गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया।