{"_id":"62e43a3481e76f56a17a2e85","slug":"jhansi-birth-find-nagar-nigam-jhansi-news-jhs2257653106","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम तलाश रहा झांसी की डेट ऑफ बर्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम तलाश रहा झांसी की डेट ऑफ बर्थ
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम अमला झांसी की डेट ऑफ बर्थ का पता लगाने में जुटा है। इसके लिए बाकायदा आठ सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। कमेटी में इतिहासविद्, पुरातत्वविद् से लेकर शहर के कई जानकार शामिल किए गए हैं। अब यह कमेटी ऐतिहासिक साक्ष्यों के सहारे झांसी की पैदाइश की तिथि तय करेगी।
उत्तर प्रदेश दिवस की तर्ज पर सरकार की मंशा है महानगरों का स्थापना दिवस भी धूमधाम से मनाया जाए। इसको देखते हुए नगर विकास महकमे ने निगम अफसरों को महानगर की पैदाइश की तिथि तलाशने को कहा था। इसके बाद से निगम अमला झांसी शहर की पैदाइश तिथि तलाशने में जुटा है। अपर नगर आयुक्त मो.कमर के मुताबिक क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डा.सुरेश दुबे, बुंदेलखंड महाविद्यालय के सहायक प्रोफेसर डा.अजीत सिंह, जोनल सेनेटरी अधिकारी रवि निरंजन, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी दीपा अरोरा, उपायुक्त उद्योग मनीष चौधरी, इतिहासविद् वसीम खान, वरिष्ठ इतिहास विद् मुकुंद मल्होत्रा एवं नीति शास्त्री को इसमें शामिल किया गया है। कमेटी को विभिन्न स्रोतों के जरिए झांसी शहर के आरंभ होने की तिथि तलाशने को कहा है। इसकी रिपोर्ट शासन भेजी जाएगी।
कोई बता रहा लक्ष्मीबाई के समय का शहर, तो कोई बता रहा पांच सौ साल पुराना शहर
नगर निगम अमले ने अपने स्तर पर शहर की पैदाइश तिथि तलाशने की कोशिश की लेकिन, कोई एक निश्चित मत नहीं मिला। निगम अफसरों का कहना है कि कई लोगों ने रानी लक्ष्मीबाई के विवाह के समय से झांसी शहर की बसावट होना बताया, तो कोई झांसी के किले के निर्माण के साथ इसकी पैदाइश बता रहा था। इसी तरह एक मत में लोगों ने मराठाओं के आने के साथ झांसी शहर की बसावट की बात कही। एक निश्चित मत न होने पर ही अफसरों ने कमेटी बनाने का फैसला किया।