{"_id":"5dd6ba178ebc3e54ee7987e0","slug":"jhansi-banda-passenger-engine-derailed-during-shunting","type":"story","status":"publish","title_hn":"शंटिंग के दौरान पटरी से उतरा झांसी बांदा पैसेंजर का इंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शंटिंग के दौरान पटरी से उतरा झांसी बांदा पैसेंजर का इंजन
Thu, 21 Nov 2019 09:53 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 21 Nov 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की शाम शंटिंग के दौरान एक इंजन प्लेटफार्म नंबर 6 पर मानिकपुर साइड में पटरी से उतर गया। घटना के कारण झांसी बांदा पैसेंजर देरी से रवाना हो सकी।
विज्ञापन
गुरुवार की शाम पांच बजे मानिकपुर साइडिंग के प्लेटफार्म सात पर रवाना होने के लिए खड़ी झांसी बांदा पैसेंजर में लगाने के लिए इंजन नंबर डब्लूडीजी 4 डी 70340 शंटिंग कर लाया जा रहा था। इसी बीच आरआरआई बिल्डिंग के निकट इंजन के चार पहिये पटरी से उतर गए।
विज्ञापन
खबर लगते ही संबंधित रेल अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। ब्रेक डाउन टीम ने इंजन को पटरी पर रखने का काम शुरू किया, जो शाम 6.42 बजे पूरा हो सका। इंजन के पटरी पर रखने के बाद ही पैसेंजर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस कारण पैसेंजर ट्रेन में बैठी सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन