फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi and lalitpur waist 800 doze vaccin

झांसी, ललितपुर में खराब हो गईं वैक्सीन की 800 डोज

Wed, 10 Feb 2021 12:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Jhansi and lalitpur waist 800 doze vaccin
झांसी। कोरोना टीकाकरण के दौरान वैक्सीन की वॉयल में बची होने के कारण झांसी में लगभग 500 और ललितपुर में 300 डोज को नष्ट करना पड़ा है। वॉयल खुलने के चार घंटे बाद बची कोरोना वैक्सीन की डोज खराब हो जाती है, जिसे नष्ट करना पड़ता है। बताया गया कि नष्ट करने का प्रतिशत लगभग सात है।
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण के शुरूआत 16 जनवरी को हुई थी। तब से अब तक झांसी में 8131 और ललितपुर में 3121 डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मचारियों आदि को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसमें से झांसी में सात प्रतिशत यानी लगभग 500 डोज को नष्ट करना पड़ा है। जबकि, ललितपुर 300 डोज खराब हो गईं। बताया गया कि एक वॉयल में पांच मिलीलीटर वैक्सीन होती है। प्रत्येक लाभार्थी को 0.5 मिलीमीटर वैक्सीन लगाई जाती है। ऐसे में एक वॉयल से दस लाभार्थियों को वैक्सीन लगती है। वॉयल खोलने से पहले उसमें तारीख और समय दर्ज किया जाता है। वैक्सीन खुलने के चार घंटे बाद वॉयल में जो डोज बच जाती है, उसे नष्ट करना पड़ जाता है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि डोज नष्ट होने का आंकड़ा प्रदेश के अनुमान से कम है। शासन की तरफ से 10 प्रतिशत डोज नष्ट होने का अनुमान लगाते हुए अतिरिक्त वैक्सीन भेजी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed