फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Alleging favoritism on the organizers, the boxers sat on a dharna in the ring.

Jhansi : आयोजकों पर पक्षपात का आरोप लगाकर बॉक्सिंग रिंग में धरने पर बैठीं मुक्केबाज, पुलिस ने संभाला मामला

Mon, 12 Dec 2022 12:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 12 Dec 2022 12:31 AM IST
सार

प्रतियोगिता के दौरान बागपत, लखनऊ, फिरोजाबाद और शामली की बॉक्सर उनके साथ पक्षपात होने का आरोप लगाते हुए बॉक्सिंग रिंग में धरने पर बैठ गईं। बाद में पुलिस के पहुंचने पर वे शांत हुईं। इस दौरान तकरीबन एक घंटे तक मुकाबले रुके रहे।
 

विज्ञापन
Jhansi: Alleging favoritism on the organizers, the boxers sat on a dharna in the ring.
धरने पर बॉक्सर... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में हुई सीनियर महिला राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन रविवार को समापन से पहले हंगामा हो गया। प्रतियोगिता के दौरान बागपत, लखनऊ, फिरोजाबाद और शामली की बॉक्सर उनके साथ पक्षपात होने का आरोप लगाते हुए बॉक्सिंग रिंग में धरने पर बैठ गईं। बाद में पुलिस के पहुंचने पर वे शांत हुईं। इस दौरान तकरीबन एक घंटे तक मुकाबले रुके रहे।

विज्ञापन


स्टेडियम में सीनियर महिला राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता नौ दिसंबर को शुरू हुई थी। 11 दिसंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों की बॉक्सिंग खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। आयोजकों के अनुसार इनमें से उत्तर प्रदेश की टीम का चयन होना था। दो दिन प्रतियोगिता सामान्य रूप से चलती रही। लेकिन शनिवार को बागपत, लखनऊ, फिरोजाबाद और शामली की बॉक्सरों ने आयोजकों पर पक्षपात का आरोप लगाया और बॉक्सिंग रिंग में ही धरने पर बैठ गईं। इससे आगे के मैच कराना मुश्किल हो गया। ऐसे में आयोजकों के समझाने के बाद भी वह रिंग से उठने को तैयार नहीं हुईं। स्थिति को संभालने के लिए आयोजकों ने पुलिस को बुलाया।
विज्ञापन


हंगामे के दौरान बागपत की मुक्केबाज स्नेहा चौधरी ने आरोप लगाया कि शुरूआत से ही मुक्केबाजों के साथ पक्षपात किया जा रहा है। उन्हें जीत के बाद भी हारा हुआ घोषित किया जा रहा है। लखनऊ की बॉक्सर गौरी के अनुसार शनिवार को वॉकओवर देने के बाद दोबारा से बाउट करने का आदेश दिया गया। गौरी ने कहा कि जब वॉकआउट दिया गया तो दोबारा मुकाबला नियम विरुद्ध है। वहीं, फिरोजाबाद की मुक्केबाज दीपिका ने बताया कि यूपी की टीम में हरियाणा के खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शामली की मुक्केबाज मानसी ने आरोप लगाया कि झांसी की मुक्केबाज के साथ मुकाबला हुआ था। इसकी वीडियो रिकार्डिंग भी साथियों ने की थी। उनके बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद भी झांसी की मुक्केबाज को विजयी घोषित किया गया है। जबकि वीडियो में स्थिति साफ दिखाई दे रही है। इस दौरान पुलिस के काफी समझाने के बाद स्थिति सामान्य हुई। इसके बाद आगे के मैच कराए गए और समापन समारोह में रिजल्ट घोषित किया गया।


प्रतियोगिता में शुरू से लेकर अंत तक सभी मुकाबले नियमानुसार हुए हैं। जिन खिलाड़ियों ने विवाद की स्थिति पैदा की है। उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए पत्राचार किया जाएगा।
-डॉ. रोहित पांडेय, सदस्य, एडहॉक कमेटी

प्रतियोगिता में किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया गया है। सभी मुकाबले सही हुए हैं। कुछ खिलाड़ियों ने बेवजह ही विवाद खड़ा किया है।
-अब्दुल हमीद, सचिव, जिला बॉक्सिंग संघ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed