{"_id":"633aab79c75a7167c40e0134","slug":"jhansi-all-8-convicts-sentenced-to-life-imprisonment-in-the-polytechnic-gang-rape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: पॉलिटेक्निक सामूहिक दुष्कर्म कांड; सभी 8 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: पॉलिटेक्निक सामूहिक दुष्कर्म कांड; सभी 8 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा
Mon, 03 Oct 2022 03:08 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 03 Oct 2022 03:08 PM IST
सार
पॉलिटेक्निक कॉलेज में हुई सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात पूरे प्रदेश में सुर्खियों में रही थी। पुलिस ने घटना के बाद आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रावास में 11 अक्तूबर 2020 को एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। इस सनसनीखेज वारदात में कॉलेज के ही आठ छात्रों को आरोपी बनाया गया था। सभी जेल में बंद हैं। सोमवार को सभी आठों आरोपियों को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन
पॉलिटेक्निक कॉलेज में हुई सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात पूरे प्रदेश में सुर्खियों में रही थी। पुलिस ने घटना के बाद आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इनमें महोबा के थाना कुलपहाड़ निवासी रोहित कुमार सैनी, थाना ककरबई निवासी भरत कुमार कुशवाहा, गोंडा के थाना बजीरगंज निवासी शैलेंद्र कुमार पाठक, झांसी के थाना टहरौली निवासी मयंक शिवहरे, प्रयागराज के थाना थरवई निवासी विपिन तिवारी, झांसी के थाना मऊरानीपुर निवासी मोनू पार्या, रानीपुर निवासी धर्मेंद्र सेन व महोबा के कुलपहाड़ निवासी संजय कुशवाहा शामिल हैं।
विज्ञापन