फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi alert seven new positive find in medical college

कोरोना की बढ़ी रफ्तार, सात नए संक्रमित मिले

Sat, 27 Feb 2021 12:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Jhansi alert seven new positive find in medical college
झांसी। कोरोना के मामलों ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। झांसी में शुक्रवार को कोविड के सात नए संक्रमित मिले। केस बढ़ने के साथ ही मेडिकल कॉलेज में अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

झांसी में फरवरी में कोरोना की रफ्तार बिल्कुल मंद पड़ गई थी। कई दिनों तक तो जिले में कोरोना के एक भी केस सामने नहीं आया। मगर तीन-चार दिनों से झांसी में कोरोना के मामलों ने एकदम से रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार को झांसी में सात नए मरीज सामने आए हैं। जांच में मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर के अलावा उनकी पत्नी, बेटी और बहन में भी संक्रमण पाया गया है। इसके अलावा गोंदू कंपाउंड के 71 वर्षीय वृद्ध, आदर्श नगर के 58 साल के व्यक्ति के अलावा 19 वर्षीय युवती भी कोरोना पॉजिटिव हो गई है। झांसी में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,458 हो गई है। कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही अब फिर से मेडिकल कॉलेज में अलर्ट घोषित कर दिया है। फिर से व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। स्टाफ को भी हर स्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed