फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Agricultural University receives best honour, Chief Minister honours Vice Chancellor

Jhansi: कृषि विश्वविद्यालय को मिला सर्वश्रेष्ठ सम्मान, मुख्यमंत्री ने कुलपति को किया सम्मानित

Fri, 10 Apr 2026 05:19 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 10 Apr 2026 05:19 AM IST
सार

लखनऊ में आयोजित छठवीं उत्तर प्रदेश कृषि विज्ञान कांग्रेस-2026 में रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय ने ‘सर्वश्रेष्ठ कृषि विश्वविद्यालय’ सम्मान प्राप्त किया है।

विज्ञापन
Jhansi: Agricultural University receives best honour, Chief Minister honours Vice Chancellor
कृषि विश्वविद्यालय, झांसी - फोटो : संवाद

विस्तार

लखनऊ में आयोजित छठवीं उत्तर प्रदेश कृषि विज्ञान कांग्रेस-2026 में रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय ने ‘सर्वश्रेष्ठ कृषि विश्वविद्यालय’ सम्मान प्राप्त किया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अशोक कुमार सिंह को यह सम्मान दिया। इस अवसर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन



कार्यक्रम में आईसीआरएसएटी के महानिदेशक डॉ. हिमांशु पाठक ने विश्वविद्यालय को किसान-केंद्रित नवाचारों का अग्रदूत बताया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय कृषि, उद्यानिकी, वानिकी, मत्स्य विज्ञान एवं पशु विज्ञान जैसे विविध क्षेत्रों में शिक्षा के साथ संसाधन संरक्षण, कृषि यंत्रीकरण, एआई एवं मशीन लर्निंग आधारित शोध कार्यों में काम कर रहा है। वहीं, कुलपति ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है, बल्कि देश में कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में इसकी अग्रणी भूमिका को और अधिक सशक्त बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed