फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Action to be taken against vehicles fitted with lasers and extra lights

Jhansi: लेजर और अतिरिक्त लाइटें लगाकर दौड़ रहे वाहनों पर होगी कार्रवाई, प्रशासन चलाने जा रहा अभियान

Mon, 03 Aug 2026 01:12 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 03 Aug 2026 01:12 PM IST
सार

अभियान के दौरान नियमों के विरुद्ध अतिरिक्त लाइटें लगाने वाले वाहन स्वामियों के साथ-साथ ऐसी फिटिंग करने वाले गैरेज, एक्सेसरी शॉप और डीलरों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।

विज्ञापन
Jhansi: Action to be taken against vehicles fitted with lasers and extra lights
आरटीओ, झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाहनों में तेज रोशनी वाली एलईडी, लेजर समेत अन्य अतिरिक्त लाइटें लगाकर चलने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन जल्द ही संयुक्त अभियान चलाकर कार्रवाई करेगा। अभियान के दौरान नियमों के विरुद्ध अतिरिक्त लाइटें लगाने वाले वाहन स्वामियों के साथ-साथ ऐसी फिटिंग करने वाले गैरेज, एक्सेसरी शॉप और डीलरों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन


संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि रात में चेकिंग के दौरान यह बात सामने आई है कि कई कार, जीप, थार और अन्य वाहनों में स्वीकृत लाइटों के अलावा अत्यधिक तीव्र प्रकाश वाली एलईडी और लेजर लाइटें लगाई जा रही हैं। इनसे सामने से आने वाले वाहन चालकों की आंखों पर तेज चकाचौंध पड़ती है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। उन्होंने वाहन स्वामियों को चेतावनी दी है कि वे ऐसी अवैध लाइटों को तत्काल अपने वाहनों से हटवा लें, अन्यथा पकड़े जाने पर उनके खिलाफ ठोस कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed