फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Action taken against 1,021 individuals for chain-pulling in six months

Jhansi: छह माह में चेन पुलिंग में 1021 पर कार्रवाई, 247675 रुपये जुर्माना वसूला

Fri, 26 Jun 2026 06:59 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 26 Jun 2026 06:59 PM IST
सार

एक जनवरी से लेकर 24 जून तक मंडल रेलवे के ललितपुर स्टेशन पर सर्वाधिक 710  एवं महोबा स्टेशन पर सबसे कम 169 घटनाएं दर्ज की गईं। 

विज्ञापन
Jhansi: Action taken against 1,021 individuals for chain-pulling in six months
बेवजह चेन पुलिंग मामले में 1021 लोगों पर कार्रवाई।

विस्तार

झांसी मंंडल रेलवे में सर्वाधिक ट्रेनों में चेन पुलिंग की घटना ललितपुर में हुई है, जबकि सबसे कम महोबा में हुई। एक जनवरी से 24 जून तक हुई चेन पुलिंग की घटनाओं में आरपीएफ व वाणिज्य विभाग ने मिलकर 1021 लोगों को पकड़कर सभी से जुर्माने के रूप में 2,47,675 रुपये का जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन


पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि एक जनवरी से लेकर 24 जून तक मंडल रेलवे के ललितपुर स्टेशन पर सर्वाधिक 710 , ग्वालियर स्टेशन पर 691, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर 529, मुरैना स्टेशन पर 322 तथा महोबा स्टेशन पर 169 घटनाएं दर्ज की गईं। इस दौरान अनाधिकृत रूप से चेन पुलिंग कर गाड़ियों को रोकने पर आरपीएफ व वाणिज्य विभाग ने मिलकर 1021 लोगों को पकड़कर उनके विरुद्ध रेलवे एक्ट की धाराओं में कार्रवाई कर जुर्माने के रूप में 247675 रुपये का जुर्माना वसूलने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed