फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Accused of gang rape of a minor arrested in Haryana, RPF caught him at Jhansi station

Jhansi: हरियाणा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, आरपीएफ ने झांसी स्टेशन पर दबोचा

Mon, 22 Sep 2025 08:13 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 22 Sep 2025 08:13 AM IST
सार

फोटो से मिलता-जुलता चेहरा दिखने पर आरपीएफ ने उसे पकड़ लिया व थाने ले गई। युवक ने अपना नाम संदीप कुमार निवासी रहिया जिला जालौन बताया।

विज्ञापन
Jhansi: Accused of gang rape of a minor arrested in Haryana, RPF caught him at Jhansi station
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दोस्त के साथ मिलकर हरियाणा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को आरपीएफ ने झांसी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर झज्जर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरपीएफ थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था। झज्जर जिले के सेक्टर 6 थाना बहादुरगढ़ में आरोपी व उसके साथी के विरुद्ध मामला दर्ज था।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ थाने में हमीरपुर जिले के मोहदा निवासी महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 19 सितंबर को जब वह काम कर लौटी तो उसकी बेटी ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला संदीप कुमार उर्फ बाबू व उसका दोस्त रोहन घर आए। संदीप ने उससे दुष्कर्म किया। रोहन ने दरवाजा बंद कर लिया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की तो उसकी लोकेशन झांसी स्टेशन पर मिली। झज्जर पुलिस में अफसर दीपक कुमार ने आरपीएफ स्टेशन पोस्ट प्रभारी बिजेन्द्र कुमार से संपर्क कर पूरे मामले से अवगत कराया। साथ में व्हाट्सएप पर आरोपी की फोटो साझा की।
विज्ञापन


आरपीएफ इंस्पेक्टर ने तत्काल अलग-अलग टीमों को चेकिंग के आदेश जारी किए। प्लेटफार्म नंबर पांच के एक छोर पर लगी बेंच पर एक युवक बैठा दिखा। फोटो से मिलता-जुलता चेहरा दिखने पर आरपीएफ ने उसे पकड़ लिया व थाने ले गई। युवक ने अपना नाम संदीप कुमार निवासी रहिया जिला जालौन बताया। संदीप ने बताया कि वह बहादुरगढ़ में रहकर काम कर रहा था। आरपीएफ ने आरोपी को झांसी पहुंची झज्जर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed