फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Accountant found hanging in a hotel room, was living in the room for 20 days

Jhansi: होटल के कमरे में फंदे पर लटका मिला मुनीम, 20 दिन से कमरा लेकर रह रहा था

Mon, 15 Sep 2025 12:51 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 15 Sep 2025 12:51 PM IST
सार

परिजनों ने पुलिस को बताया कि श्रीराम गुप्ता मोंठ निवासी अपने एक रिश्तेदार की आढ़त में मुनीम थे। बीमारी की वजह से तीन माह से काम पर नहीं जा रहे थे।

विज्ञापन
Jhansi: Accountant found hanging in a hotel room, was living in the room for 20 days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोड़ीफतेहपुर निवासी श्रीराम गुप्ता (51) ने चित्रा चौराहे के पास स्थित एक होटल के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। वह एक कारोबारी के यहां मुनीम थे। पिछले तीन महीने से काम पर नहीं जा रहे थे। परिजनों ने बताया कि पारिवारिक विवाद की वजह से वह 20 दिन से गांव से आकर होटल में रह रहे थे। उनके सुसाइड की वजह साफ नहीं हो सकी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को बताया कि श्रीराम गुप्ता मोंठ निवासी अपने एक रिश्तेदार की आढ़त में मुनीम थे। बीमारी की वजह से तीन माह से काम पर नहीं जा रहे थे। 24 अगस्त को गांव से आकर चित्रा चाैराहा स्थित श्याम होटल में कमरा लेकर रहने लगे। घरवालों से रोजाना फोन पर बात करते थे। शनिवार शाम होटलकर्मी ने जब उनका दरवाजा खटखटाया, तब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। कमरा अंदर से बंद था। काफी देर तक जवाब न मिलने पर होटलकर्मियों ने पुलिस बुलाई।पुलिस के पहुंचने पर दरवाजा खोला गया। अंदर उनका शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बीमारी से वह परेशान थे लेकिन सुसाइड की वजह नहीं बता सके। श्रीराम की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। उनकी दो बेटियां इंदौर में एलएलबी की पढ़ाई कर रही हैं जबकि बेटा मां के साथ गुरसराय में रहता है।
विज्ञापन


सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम का कहना है कि परिजनों की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed