फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Accountant dupes woman businessman of Rs 15 lakh

Jhansi: महिला कारोबारी को अकाउंटेंट ने लगाई 15 लाख रुपये की चपत, नवाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज

Thu, 22 Jan 2026 08:53 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 22 Jan 2026 08:53 AM IST
सार

10 साल बाद महिला कारोबारी ने यह गड़बड़ी पकड़ी। कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ नवाबाद थाने में उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Jhansi: Accountant dupes woman businessman of Rs 15 lakh
थाना नवाबाद - फोटो : संवाद

विस्तार

वीरांगना नगर, गुमनावारा निवासी महिला कारोबारी पूजा मिश्रा के यहां काम करने वाले अकाउंटेंट ने 15 लाख रुपये का गबन कर लिया। करीब 10 साल बाद महिला कारोबारी ने यह गड़बड़ी पकड़ी। कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ नवाबाद थाने में उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


हरिओम मिश्रा की पत्नी पूजा मिश्रा ने पुलिस को बताया कि वह अंग्रेजी दवाइयों का थोक कारोबार करती हैं। उन्होंने हिमांशी मेडिकल स्टोर प्रा. लिमिटेड नाम से फर्म पंजीकृत कराई है। इस फर्म से वह महावीर मेडिकल स्टोर, अंश मेडिकल स्टोर, राजपूत मेडिकल स्टोर, सृष्टि मेडिकल स्टोर, प्रज्ञा मेडिकल स्टोर समेत अन्य को फुटकर दवाइयों की आपूर्ति करती हैं। इन सभी मेडिकल स्टोर को दी जाने वाली दवाइयों एवं उनसे मिलने वाली रकम का हिसाब बड़गांव थाना के बराटा निवासी पवन राजपूत रखता था। करीब दस साल से वह फर्म में अकाउंटेंट था। आरोप है कि इस बीच उसने गड़बड़ी शुरू कर दी। उनको इसका पता 20 अक्तूबर 2025 को चला। पुराने लेजर बुक खंगालने पर मालूम चला कि अभी तक 15 लाख रुपये की गड़बड़ी की गई है। उनके पूछने पर आरोपी गाली गलौज करते हुए भाग निकला।
विज्ञापन


पूजा के मुताबिक उन्होंने इसकी शिकायत थाने में की लेकिन मामला दर्ज नहीं हुआ। इस वजह से उन्होंने न्यायालय की शरण ली। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed