फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: A stage showcasing talent and confidence was set up under the banner of Amar Ujala

Jhansi: अमर उजाला के बैनर तले में सजा हुनर और आत्मविश्वास का मंच, रैंप पर पारंपरिक परिधानों में दिखा अंदाज

Sun, 30 Aug 2026 06:15 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 30 Aug 2026 06:15 PM IST
सार

अमर उजाला और चंद्रशेखर आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की साझा पहल पर आयोजित तीज क्वीन, प्रिंसेस झांसी और किड्स फैशन शो में महिलाओं, युवतियों और बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Jhansi: A stage showcasing talent and confidence was set up under the banner of Amar Ujala
विजेता प्रथम स्थान दृष्टि यादव, द्वितीय नैना चौरसिया व तृतीय अनन्या साहू। - फोटो : संवाद

विस्तार

रैंप पर आत्मविश्वास से भरा अंदाज, पारंपरिक परिधानों की रंगत और हुनर की चमक... दीनदयाल सभागार में बुधवार को ‘मां तुझे प्रणाम : विश्वास की विरासत’ महोत्सव का मंच यादगार बन गया। अमर उजाला और चंद्रशेखर आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की साझा पहल पर आयोजित तीज क्वीन, प्रिंसेस झांसी और किड्स फैशन शो में महिलाओं, युवतियों और बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। आयोजन में रैंप पर आत्मविश्वास से कदम बढ़ाती प्रतिभागियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

Jhansi: A stage showcasing talent and confidence was set up under the banner of Amar Ujala
तीज क्वीन प्रतियोगिता के विजेता। - फोटो : संवाद
तीज मिस क्वीन प्रतियोगिता में अनुराधा देवी ने प्रथम स्थान हासिल कर ताज अपने नाम किया। गिजाला शादन द्वितीय और रीना शाद तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, प्रिंसेस झांसी का खिताब दृष्टि यादव ने जीता। नैना चौरसिया द्वितीय और अनन्या साहू तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Jhansi: A stage showcasing talent and confidence was set up under the banner of Amar Ujala
कार्यक्रम का शुभारंभ करते डीएम। - फोटो : संवाद
इससे पहले मुख्य अतिथि जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी से जोड़ने के साथ उन्हें सहेजने का अवसर भी देते हैं। 
विज्ञापन

Jhansi: A stage showcasing talent and confidence was set up under the banner of Amar Ujala
कार्यक्रम के सहयोगी। - फोटो : संवाद
मुख्य प्रायोजक मनीष तिवारी ने महिलाओं और बाल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए तालियां बजवाकर अभिभावकों का भी हौसला बढ़ाया। 

Jhansi: A stage showcasing talent and confidence was set up under the banner of Amar Ujala
नन्हे प्रतिभागी। - फोटो : संवाद
आयोजन में फैंसी ड्रेस और सांस्कृतिक परिधानों ने खास आकर्षण बिखेरा। मंच संचालन हर्षिता ने किया।

Jhansi: A stage showcasing talent and confidence was set up under the banner of Amar Ujala
नन्हे प्रतिभागी। - फोटो : संवाद
रंगों में बच्चों ने उकेरा देशप्रेम
देशभक्ति थीम पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने रंगों और कल्पना के जरिए देशप्रेम को कागज पर उतारा। प्रतियोगिता के बाद विभिन्न विद्यालयों से चयनित टॉप-10 नन्हे चित्रकारों को सम्मानित किया गया। 

Jhansi: A stage showcasing talent and confidence was set up under the banner of Amar Ujala
डांस करते बच्चे। - फोटो : संवाद
किड्स फैशन शो में भी नन्हे प्रतिभागियों ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ रैंप पर अपनी प्रतिभा दिखाई। निर्णायक मंडल में ईशा अरोरा, प्रोफेसर शिल्पा मिश्रा, प्रोफेसर राधिका चौधरी और अभिनेत्री जहान राय शामिल रहीं।

Jhansi: A stage showcasing talent and confidence was set up under the banner of Amar Ujala
स्कूल के बच्चे। - फोटो : संवाद
कार्यक्रम में एडीएम एफआर पल्लवी मिश्रा, चंद्रशेखर आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के चेयरमैन मनीष तिवारी, संघर्ष सेवा समिति के अध्यक्ष संदीप सारावगी, सपना सरावगी, बसेरा ग्रुप के एमडी विशाल राय, सेंट्रल पार्क के डायरेक्टर आदिल आजाद, प्रीति खत्री, डाॅ. रचना चौरसिया, शोभित अग्रवाल , अमित नायक, दीपा यादव आदि मौजूद रहे।

Jhansi: A stage showcasing talent and confidence was set up under the banner of Amar Ujala
प्रतिभागी। - फोटो : संवाद
इन स्कूलों के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
दिल्ली पब्लिक स्कूल, माउंट लिटेरा जी स्कूल, सीएलएम इंटरनेशनल स्कूल, अल्पाइन पब्लिक स्कूल, द आर्यन्स स्कूल, जीडी गोयनका स्कूल, सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, ब्ल्यू बेल्स ग्रुप ऑफ स्कूल्स, श्री शिव परिवार पब्लिक स्कूल, बाल भारती पब्लिक इंटर कॉलेज और कुलदीप सिटी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने आयोजन में सहभागिता की।
 
Jhansi: A stage showcasing talent and confidence was set up under the banner of Amar Ujala
प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी। - फोटो : संवाद
आयोजन सहयोगी : पावर्ड बाय बसेरा ग्रुप एवं संघर्ष सेवा समिति।
टाइटल प्रयोजक : ब्राइडल्स ड्रीम सैलून।
 
Jhansi: A stage showcasing talent and confidence was set up under the banner of Amar Ujala
प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी। - फोटो : संवाद
गिफ्टिंग पार्टनर : श्री महामाया ज्वैलर्स एवं हैप्पी पॉट गार्डन।
 
Jhansi: A stage showcasing talent and confidence was set up under the banner of Amar Ujala
नन्हें प्रतिभागी। - फोटो : संवाद
इवेंट मैनेजमेंट : रिवॉल्यूशन एंटरटेनमेंट।
 
Jhansi: A stage showcasing talent and confidence was set up under the banner of Amar Ujala
विजेता प्रतिभागी। - फोटो : संवाद
सह-प्रायोजक : सेंट्रल पार्क अपार्टमेंट, वीपीएल फिनसर्व एवं नटराज हीरो।
वेन्यू पार्टनर : झांसी विकास प्राधिकरण।
 
Jhansi: A stage showcasing talent and confidence was set up under the banner of Amar Ujala
नन्हें प्रतिभागी। - फोटो : संवाद
एसोसिएशन पार्टनर्स : कात्यायनी ज्वैलर्स, हार्डवेयर शॉप, समाजसेवी अमित साहू, लालता कुशवाहा स्वीट मेकर एवं कैटर्स और परमार्थ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed