फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: 125 acres of land will be purchased from 150 farmers in a week

Jhansi: डेढ़ सौ काश्तकारों से एक हफ्ते में खरीदी जाएगी 125 एकड़ भूमि, लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए खरीद शुरू

Sun, 10 May 2026 03:44 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 10 May 2026 03:44 PM IST
सार

115 किलोमीटर लंबा यह लिंक एक्सप्रेस-वे सिक्स लेन होगा। जनपद में गरौठा, टहरौली, मोंठ और सदर तहसील के 63 गांवों से होकर गुजरेगा। इस एक्सप्रेस-वे के लिए जनपद में 1052 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जाएगी।

विज्ञापन
Jhansi: 125 acres of land will be purchased from 150 farmers in a week
एक्सप्रेस-वे (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

जिला प्रशासन ने लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि की खरीद शुरू कर दी है। दो तहसीलों के करीब डेढ़ सौ काश्तकारों ने भूमि बेचने के लिए प्रशासन को सहमति पत्र दे दिए हैं। एक हफ्ते में ही इन काश्तकारों से लगभग 125 एकड़ भूमि क्रय की जाएगी।
विज्ञापन


लिंक एक्सप्रेस-वे होगा सिक्स लेन का
115 किलोमीटर लंबा यह लिंक एक्सप्रेस-वे सिक्स लेन होगा। झांसी जनपद में गरौठा, टहरौली, मोंठ और सदर तहसील के 63 गांवों से होकर गुजरेगा। इस एक्सप्रेस-वे के लिए जनपद में 1052 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जाएगी। अंबावाय से शुरू होकर यह मार्ग 110 मीटर चौड़ा होगा और बीडा से जुड़ेगा। इसके दोनों ओर सर्विस लेन के साथ हरित पट्टी भी विकसित की जाएगी। आगे यह जालौन जनपद में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से सीधे जुड़ेगा।
विज्ञापन


एक सप्ताह में होगी करीब सवा सौ एकड़ भूमि की खरीद
जिला प्रशासन की ओर से मार्च में टहरौली और गरौठा तहसील में दरों का निर्धारण कर दिया था। इसके बाद यूपीडा से जमीन खरीद की मंजूरी मांगी। अनुमति मिलने के बाद सबसे पहले एरच के डुड़ी गांव निवासी चेतराम सिंह से भूमि की खरीद की शुरुआत कर ली गई है। एडीएम वित्त एवं राजस्व वरुण कुमार पांडेय का कहना है कि टहरौली और गरौठा तहसील में करीब 1200 एकड़ भूमि की खरीद होनी है। यहां के डेढ़ सौ किसानों की सहमति के बाद एक सप्ताह में करीब सवा सौ एकड़ भूमि की खरीद कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed