{"_id":"66f333579456d3207a0767d4","slug":"jes-miracle-first-denied-dues-then-gave-connection-jhansi-news-c-11-jhs1002-399761-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई का कमाल : पहले बकाया होने पर इन्कार, फिर दिया कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई का कमाल : पहले बकाया होने पर इन्कार, फिर दिया कनेक्शन
विज्ञापन
- मामला फंसता देख टीम ने उतारा मीटर पांच दिन बाद फिर लगा दिया
- दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी व मुख्य अभियंता से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बिजली विभाग के नियमों से ऊपर हैं जेल चौराहा सब स्टेशन पर तैनात एक जेई। वह बकायेदार को बिजली कनेक्शन दे देते हैं बल्कि बकाया बिल का भुगतान नहीं होने पर भी उतारा गया मीटर चार-पांच दिन लगा देते हैं। ऐसा ही एक मामला राय कॉलोनी का सामने आया है।
बताते हैं कि राय कॉलोनी के एक घर में बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन हुआ। जेई ने रिपोर्ट लगाई करीब 37 हजार रुपये बिल का बकाया है, इसलिए कनेक्शन नहीं दिया जा सकता। रिपोर्ट लगने के एक सप्ताह में जेई ने कनेक्शन दे दिया जबकि बकाया बिल का भुगतान नहीं हुआ। जब इसकी शिकायत अधिकारियों से की तो टीम बकाया कनेक्शन का मीटर उतारकर ले गई। करीब पांच दिन बाद फिर उतारा मीटर लगा दिया जबकि बकाया बिल का भुगतान नहीं हुआ। इसकी शिकायत दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी से की जा चुकी है।
एसडीओ से लेकर मुख्य अभियंता तक शिकायत हो चुकी है मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसडीओ का कहना है कि मीटर उतारने के बाद शिकायत की गई थी कि परिवार में बीमार आदमी है, जिसके चलते दोबारा मीटर लगाकर बिजली सप्लाई शुरू की थी। बकाया बिल जमा करने का नोटिस दिया है और बिल जमा नहीं होने पर कनेक्शन काटेंगे।
विज्ञापन
वहीं, मुख्य अभियंता महेंद्र सिंह का कहना है कि शिकायत संज्ञान में आई हैं, जिसे अधिशासी अभियंता को समुचित कार्रवाई के लिए भेजा है।