फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   JDA gets Rs 60 crore, will be spent on development works

Jhansi News: जेडीए को मिले 60 करोड़, विकास कार्याें पर होंगे खर्च

Sun, 19 May 2024 04:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
JDA gets Rs 60 crore, will be spent on development works
केंद्र सरकार की योजना के तहत बजट मंजूर, जून में खाते में आएगा पैसा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। केंद्र सरकार की राज्यों को विशेष सहायता योजना के तहत झांसी विकास प्राधिकरण के लिए 60 करोड़ रुपये बजट मंजूर हो गया है। इस बजट को जेडीए शहर के विकास पर खर्च करेगा। इसमें सड़क से लेकर पार्क का निर्माण तक शामिल है।
जेडीए की तरफ से पुरुष पॉलिटेक्निक के पीछे 22 एकड़ भूमि पर कन्वेंशन सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है। इस पर करीब 30 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा झांसी क्लब में 17 करोड़ से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनवाया जा रहा है। यहां इनडोर गेम्स बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, वालीबॉल, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग व जिम्नास्टिक के अलग-अलग कोर्ट बनाए जाएंगे। शतरंज और कैरम जैसे खेलों की भी व्यवस्था होगी। ऐसे ही प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए जेडीए ने केंद्र सरकार की पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता योजना में आवेदन किया था। पहली बार जेडीए को इस योजना के तहत 60 करोड़ रुपये प्रोत्साहन राशि मंजूर हो गई है। जून में यह राशि जेडीए के खाते में पहुंच जाएगी। इसके बाद झांसी विकास प्राधिकरण शहर में नई सड़कें, पार्क बनाने, पुराने मार्गों को दुरुस्त करने समेत नए प्रस्तावों पर बजट खर्च कर सकेगा।
विज्ञापन

--------------


वर्जन..
राज्यों को विशेष सहायता योजना के अंतर्गत आवेदन करने के बाद जेडीए के लिए 60 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हो गया है। इससे शहर में विकास कार्य कराए जाएंगे। - आलोक यादव, उपाध्यक्ष, जेडीए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed