फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jashan, ullash ke sath ke sath suru huya tikakaran, vecshin lagne ke bad dhi ek dusre ko badhyia

जश्न, उल्लास के साथ शुरू हुआ टीकाकरण, वैक्सीन लगने के बाद दीं एक-दूसरे को बधाइयां

Sun, 17 Jan 2021 02:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
jashan, ullash ke sath ke sath suru huya tikakaran, vecshin lagne ke bad dhi ek dusre ko badhyia
जिला महिला अस्पताल में महिला स्वास्थ्य कर्मी को कोरोना का टीका लगाया गया। अमर उजाला
जश्न, उल्लास के साथ शुरू हुआ टीकाकरण, वैक्सीन लगने के बाद दीं एक-दूसरे को बधाइयां
विज्ञापन

झांसी। जिले में जश्न और उल्लास के साथ टीकाकरण उत्सव की शुरूआत हो गई। हर जगह जश्न का माहौल रहा। वैक्सीन लगने के बाद डॉक्टरों, कर्मचारियों ने एक-दूसरे को बधाइयां दीं। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने जिले में सबसे पहले वैक्सीन लगवाई।
नौ महीने महामारी से जूझने के बाद अब कोविड से जंग निर्णायक दौर पर पहुंच गई है। लंबे समय से जिस वैक्सीन की प्रतीक्षा देश भर के लोग कर रहे थे, शनिवार से उसका टीकाकरण शुरू हुआ तो मानो लगा कि किसी उत्सव की शुरूआत हुई है। पहले दिन झांसी में पांच केंद्रों पर कोरोना की वैक्सीन लगवाई गई। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विभाग की बिल्डिंग को तिरंगा गुब्बारों से सजाया गया था। वैक्सीन लगवाने को लेकर चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मचारियों में सुबह से ही खासा उत्साह बना हुआ था। जैसे-जैसे वैक्सीन लगाने का समय नजदीक आ रहा था, वैसे-वैसे लाभार्थियों की उत्सुकता बढ़ती जा रही थी। वैक्सीन लगने के बाद सभी चिकित्सक, कर्मचारियों ने एक-दूसरे को बधाई भी दी। जिनका नंबर पहले दिन नहीं आ सका, अब वो अगली बारी का इंतजार कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में टीकाकरण के दौरान आईजी सुभाष सिंह बघेल, डीएम आंद्रा वामसी, सीडीओ शैलेश कुमार, सीएमएस डॉ. हरीशचंद्र आर्या, एसीएमओ डॉ. सुधीर कुलश्रेष्ठ, डॉ. एनके जैन, डॉ. अंशुल जैन, पीआरओ विजय लक्ष्मी श्रीवास्तव मौजूद रहीं।
विज्ञापन

कोई दुष्परिणाम नहीं, टीका लगवाने वाले सब ठीक
कोरोना की वैक्सीन को लेकर कुछ लोग तमाम तरह की अफवाहें फैला रहे थे। इसको लेकर कुछ लोगों में भ्रम की स्थिति भी बन गई थी। कुछ लाभार्थियोें में वैक्सीन लगवाने को लेकर हिचक भी थी लेकिन झांसी में टीका लगवाने वाले 372 लोगों में किसी में भी दुष्परिणाम सामने नहीं आया। टीका लगवाने वाले सभी लाभार्थी पूरी तरह स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब 15 फरवरी को लगेगी दूसरी डोज
झांसी। कोरोना वायरस के टीकाकरण अभियान के दौरान शनिवार को शाम पांच बजे तक पंजीकृत जिन लोगों को वैक्सीन लगाई गई है अब उन्हें अगली डोज 15 फरवरी को दी जाएगी। इसके लिए लाभार्थी के मोबाइल पर संदेश भी पहुंचेगा।

अनुपस्थित लोगों की तैयार होगी सूची
शनिवार को कोविड टीकाकरण अभियान के दौरान कोविन पोर्टल पर पंजीकृत कई लोग टीकाकरण के समय नहीं आए। अब उन अनुपस्थित लोगों की एक अलग सूची तैयार होगी। इन लोगों को टीकाकरण के लिए अलग से समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed