फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   janim ke vibad me bide do paksh, marpet

जमीनी विवाद में भिड़े दो पक्ष, जमकर हुआ बवाल

Mon, 15 Feb 2021 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
janim ke vibad me bide do paksh, marpet
सूचना पर मौके पर पहुंच पुलिस ने लोगों को खदेड़ा। - फोटो : ???? ????
जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, मारपीट
विज्ञापन

झांसी। रविवार की रात शहर कोतवाली क्षेत्र के सूजे खां खिड़की के पास जमीनी विवाद में अलग-अलग समुदाय के दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों में मारपीट हुई, जिससे एक युवक घायल हो गया। दो समुदायों के बीच झगड़े की सूचना पर कई थानों की पुलिस अधिकारियों समेत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है।
सूजे खां खिड़की के पास रहने वाले प्रदीप के परिजनों ने 1984 में पड़ोस में रहने वाले असलम के परिवार के सदस्यों को करीब 5820 स्क्वायर फुट जमीन बेची थी। रास्ते को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। कुछ दिनों पहले दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। इसके बाद रविवार को असलम ने जमीन पर पिलर बनाने शुरू किए। प्रदीप ने पिलर को गलत जगह पर बनाने की बात कहते हुए एतराज जताया। इससे विवाद हो गया।
विज्ञापन

रात करीब सवा दस बजे असलम अपने कई साथियों के साथ मौके पर पहुंचा। इसी बीच प्रदीप के पक्ष से भी तमाम लोग आ गए। बहस के बीच ही दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इधर, मामला बिगड़ने की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। दो समुदायों के बीच भिड़ंत की सूचना मिलने पर पुलिस अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में मौके पर एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी, सीओ सिटी राजेश सिंह समेत कई थानों से पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को खदेड़ दिया। प्रदीप को चोट आईं हैं। उसकी तहरीर पर पुलिस ने असलम समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मौके से आरोपियों को पकड़ लिया गया है। वहीं, घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। खबर लिखे जाने तक मौके पर सीओ सिटी समेत भारी पुलिस बल डटा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed