फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jangleraj in jhansi-kanpur highway.

झांसी-कानपुर हाईवे पर जंगलराज, ट्रक मालिक और हेल्पर को अगवा कर ले गए बदमाश,

Wed, 15 Jan 2020 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
jangleraj in jhansi-kanpur highway.
हेडिंग
विज्ञापन

झांसी-कानपुर हाईवे पर जंगलराज, स्कार्पियो सवार 8 बदमाशों ने रात भर की लूटपाट, एक ट्रक का मालिक और हेल्पर अगवा
क्रासर
चार जिलों की सीमा में आने वाले इस हाईवे पर खुल गई पुलिस गश्त की पोल, कागजों में ही लग रहीं पुलिस की ड्यूटियां
झांसी, जालौन, कानपुर और कानपुर देहात जिले की थाना पुलिस को लगाया गया है हाईवे की सुरक्षा व्यवस्था में,
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। 225 किलोमीटर के झांसी-कानपुर हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था धड़ाम हो गई है। चार जिलों की सीमा में पड़ने वाले इस हाईवे पर स्कार्पियो सवार 8 बदमाश रात भर लूटपाट करते रहे। जालौन के एट से प्याज भरे ट्रक में लूटपाट करने के बाद झांसी तक पहुंच गए लेकिन पुलिस की नजर कहीं नहीं पड़ी। वहीं एक ट्रक से चना लूटने के बाद उसे सेमरी टोल पर खड़ा कर दिया गया। ट्रक मालिक और हेल्पर अगवा कर लिए गए। यह दोनों कहां और किस हाल में हैं कोई नहीं जानता। दोनों के परिवार वाले दहशत में हैं। बरामदगी के लिए पुलिस अफसरों के चक्कर लगा रहे हैं।
हाईवे पर जिस तरह से वारदातें हो रही हैं उससे साफ है कि बदमाश बेखौफ हैं। पुलिस का डर कहीं रह नहीं गया है। महाराष्ट्र से ट्रक में प्याज लेकर चले ट्रक मालिक शिवपुरी निवासी सतेंद्र सिंह, चालक खेमराज और हेल्पर दिनेश का कहना है कि कानपुर मंडी में वह लोग जा रहे थे। रात को करीब साढ़े साढ़े बारह बजे थे कि एट क्षेत्र में स्कार्पियो सवार बदमाशों ने ट्रक को रुकवा लिया। बदमाशों की संख्या करीब आठ थी। ट्रक को बदमाशों ने अपने कब्जे में ले लिया और खुद चलाकर हाईवे से दूर दूसरे रास्ते पर ले गए। वहां ट्रक से प्याज उतार लिया गया। बाद में हाईवे पर मऊरानीपुर क्षेत्र में ले जाकर उन्हें खाली ट्रक के साथ छोड़ दिया गया। जाहिर सी बात है कि इस वारदात में पूरी रात ही लग गई होगी। ट्रक मालिक से कैश और मोबाइल भी लूटा गया है। बताया जाता है कि इस घटना को लेकर भी सीमा विवाद रहा। झांसी पुलिस घटना जालौन की बता रही थी जबकि जालौन पुलिस वारदात से ही इंकार कर रही थी। बाद में मामला दर्ज किया जा सका। वहीं कानपुर-झांसी हाईवे पर सेमरी टोल के पास एक लावारिस ट्रक मिलने से हड़कंप मच गया। ट्रक के नंबरों के आधार पर परिवार वालों को ढूंढा गया। यह ट्रक कानपुर में काकादेव निवासी सोहनपाल का निकला। सूचना पाकर सोहनपाल की पत्नी बेबीपाल भी झांसी आ गईं। बेबीपाल ने बताया कि उनके पति ट्रक लेकर लखनऊ जा रहे थे। देबास से ट्रक में चना भरा गया था। ट्रक से चना भी गायब है। ट्रक मालिक सोहनपाल और हेल्पर पवन लापता हैं।
विज्ञापन

बेटा आकर जमा करूंगा स्कूल की फीस
झांसी। सोहन पाल की पत्नी बेबीपाल का कहना है कि 10 जनवरी को फोन पर बात हुई थी। बेटे ने भी अपने पापा से बात की थी। वह कह रहा था कि स्कूल की फीस जमा होनी है। इस पर सोहनपाल ने कहा था कि वह सोमवार को पहुंच जाएंगे और फीस जमा कर देंगे। अब परिवार वाले उन्हें लेकर परेशान हैं। हर किसी की जुबान पर बस एक ही सवाल है कि सोहनपाल किस हाल में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी एसएसपी श्रीप्रकाश द्विवेदी का कहना है कि यह लोग प्याज लेकर शिवपुरी से कानपुर जा रहे थे। एट के पास ट्रक लूट लिया गया। बाद में बदमाश खाली ट्रक और चालक हेल्पर को मऊरानी के भदरवारा के पास छोड़कर भाग गए। घटना एट की है। दोनों ही जिलों की पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed