फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jald hi dixital ho jange tikact cheking staf

जल्द ही डिजिटल हो जाएंगे टिकट चेकिंग कर्मचारी

Wed, 22 Jan 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
jald hi dixital ho jange tikact cheking staf
जल्द ही डिजिटल हो जाएंगे टिकट चेकिंग कर्मचारी
विज्ञापन

झांसी। जल्द ही भारतीय रेल के सभी टिकट चेकिंग कर्मचारी टीटीई लॉबी एप्लीकेशन से जुड़ जाएंगे। इससे टिकट चेकिंग कर्मचारियों का संपूर्ण काम डिजिटल हो जाएगा। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में सभी जोनल वाणिज्य प्रबंधकों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
भारतीय रेल के 16 जोन में 67 मंडल स्थित हैं। इन मंडलों के 202 प्रमुख स्टेशनों पर टिकट चेकिंग लॉबी काम कर रही हैं। लॉबी से ही ट्रेनों में चलने वाले कर्मचारियों की ड्यूटी तय होती है। लॉबी का काम 2018 में कंप्यूटर से जोड़ दिया गया था। मगर अब कर्मचारियों की ड्यूटी के आने व लौटने का समय, यात्रा भत्ता, रसीद काटकर अर्जित होने वाला राजस्व लेकर, ट्रेनों का लिंक समेत सभी कार्य डिजिटल हो जाएंगे। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। जल्द ही टीटीई लॉबी एप्लीकेशन काम करने लगेगा।
विज्ञापन

यह भी जानिए
रेल मंडल प्रशासन ने प्रतिदिन 98 ट्रेनों में चलने वाले टिकट चेकिंग स्टाफ के लिए एम्युनिटी डिटेल लिंक बना रखा है। यह स्टाफ झांसी स्टेशन से अप और डाउन की ट्रेनों में निजामुद्दीन, इटारसी, कानपुर और बांदा के लिए चलता है। शताब्दी एक्सप्रेस व वीकली ट्रेनों के लिए अलग-अलग टीमें हैं। इसके अलावा स्पेशल स्क्वाएड और ओपन डिटेल में अलग कर्मचारी तैनात हैं। 726 कर्मचारी उपलब्ध हैं। हालांकि, जरूरत 1800 कर्मचारियों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed