फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jain samaj will be do vidaan today

सिद्धचक्र महामंडल विधान आज से, श्रावक करेंगे कर्म निर्जरा

Sun, 21 Mar 2021 01:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Jain samaj will be do vidaan today
झांसी। जैन समाज के अष्टान्हिका पर्व में सिद्ध भगवंतों की आराधना के लिए रविवार से जैन तीर्थ करगुवांजी में आठ दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन किया जाएगा। विधान को संपन्न कराने के लिए शनिवार को जैनाचार्य प्रमुख सागर महाराज ससंघ ने महानगर मेें मंगल प्रवेश किया। इस दौरान जगह-जगह श्रावकों ने जैनाचार्य का पाद प्रक्षालन किया।
विज्ञापन

जैनाचार्य प्रमुख सागर महाराज राजगढ़ से पद विहार करते हुए सदर बाजार स्थित जैन मंदिर पहुंचे। यहां श्रावकों ने आचार्यश्री ससंघ की भव्य आगवानी की। इसके बाद आचार्यश्री ने करगुवांजी तीर्थ में प्रवेश किया। आचार्य प्रमुख सागर महाराज ने कहा कि होली के ठीक पहले आठ दिनों में झांसी भक्ति रस से सराबोर होगी। विधानाचार्य त्रिलोक जैन ने कहा कि अतिशय क्षेत्रों का अपना और साधु परमेष्ठी का अपना महत्व है, लेकिन क्षेत्र पर जब साधु संत आते हैं, तो दोनों की गरिमा में चार चांद लग जाते हैं। प्रवीण जैन ने बताया कि करगुवां तीर्थ में होने वाले सिद्धचक्र महामंडल विधान में श्रावक-श्राविकाएं भाग लेकर कर्मों की निर्जरा करेंगे। आचार्य संघ की आगवानी पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, पंचायत उपाध्यक्ष रविंद्र जैन, कोषाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, पंडित राहुल शास्त्री, यूथुप सर्राफ, इंजी हुकुम चंद्र जैन, नितिन जैन, पवन जैन, गगन जैन, राजेंद्र बड़जात्या, राजीव जैन, डॉॅ. विनय जैन, पंचायत महामंत्री प्रवीण कुमार जैन, करगुवां तीर्थ मंत्री राजेश जैन ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed