फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   It was difficult for women to walk on the streets in previous governments: Urvija

पिछली सरकारों में महिलाओं का सड़कों पर चलना दूभर था: उर्विजा

Mon, 20 Sep 2021 12:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
It was difficult for women to walk on the streets in previous governments: Urvija
झांसी। भाजपा कार्यालय पर महिला मोर्चा के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने कहा कि पहले की सरकारों में महिलाओं पर रोज अत्याचार की घटनाएं होती थीं। महिलाओं का सड़क पर चलना दूभर हो गया था। भाजपा सरकार में महिलाओं के हितों का ध्यान रखते हुए काफी काम किया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने महिलाओं के उद्धार के लिए कई काम किए हैं। भाजपा ने महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा पर जोर दिया। महिलाएं आज स्वतंत्र होकर घूम रही हैं। महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने कहा कि महिलाएं आज अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार कम हुए हैं। एक वर्ग विशेष से महिलाएं बहुत ही खुश हैं, क्योंकि हमारी सरकार ने तीन तलाक जैसे नियम लाकर एक ऐतिहासिक कार्य किया है। यह महिलाओं के पक्ष में कार्य हुआ। हमारी सरकार ने बच्चियों के लिए ऐसी कई योजनाएं दी हैं, जिससे उसके जन्म से लेकर विवाह तक सरकार जिम्मेदारी ले रही है। इसके बाद 71 महिलाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शकुंतला निषाद, जिलाध्यक्ष सुमन पुरोहित, चित्रा सिंह, नीता अवस्थी, किरण वर्मा, ममता लशकरी साहू, मीनू राजावत, मधु मिश्रा, कविता शर्मा, ममता चौरसिया, ओजस्वी शर्मा, रिचा यादव, श्वेता नामदेव, ऊषा सिरोठिया, कुसुम कुशवाहा, रेखा उपाध्याय मौजूद रहीं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य परीक्षण कर बांटी औषधि
झांसी। भारतीय जनता पार्टी के साढ़े चार साल पूरे होने पर बिजौली मलिन बस्ती में चिकित्सा प्रकोष्ठ ने स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें गरीबों का स्वास्थ्य परीक्षण, औषधि वितरण और स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई। मेयर रामतीर्थ सिंघल ने कहा कि भाजपा हमेशा अंत्योदय के पथ पर चलती आई है। महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने कहा कि भाजपा कई ऐसी योजनाएं लाई है, जिससे दलित वर्ग को बहुत लाभ मिला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनकल्याणकारी योजनाएं दलित वर्ग को दी। क्षेत्रीय संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ. कुबेर नाथ मिश्रा, डॉ. प्रियंका साहू, डॉ. साकेत सक्सेना, डॉ. अंकित श्रीवास्तव, डॉ. आदर्श शर्मा, आदर्श गुप्ता, सत्य प्रकाश राजपूत, संतोष दुबे, मनोज गुप्ता, अनुज नीखरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed