फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Issue of collection of union donations from railway workers reached Railway Board

Jhansi News: रेलवे बोर्ड पहुंचा रेलकर्मियों से यूनियन की चंदा वसूली का मुद्दा

Thu, 18 Jul 2024 05:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Issue of collection of union donations from railway workers reached Railway Board
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। मान्यता प्राप्त रेल कर्मचारी यूनियनों द्वारा कर्मियों से चंदा और बिना चुनाव के लंबे समय तक सुविधाएं लेने का मुद्दा रेलवे बोर्ड तक पहुंच गया है। स्वतंत्र रेलवे बहुजन कर्मचारी यूनियन ने रेलवे बोर्ड में विरोध भी दर्ज कराया है। यूनियन ने मांग की है कि जब तक चुनाव नहीं होते मान्यता प्राप्त यूनियनों से सुविधाएं वापस ली जाएं।
मंगलवार को दिल्ली में रेलवे बोर्ड में आयाेजित बैठक में बहुजन कर्मचारी यूनियन के सचिव विकास गौर ने कहा कि बीते दस साल से यूनियन की मान्यता के चुनाव नहीं हुए हैं। पूर्व में मान्यता प्राप्त संगठन इसका बेजा लाभ उठा रहे हैं। यूनियन ने आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए चुनाव होने तक तत्काल मान्यता प्राप्त यूनियनों की सुविधा पर रोक लगाने की मांग उठाई है। संवाद
विज्ञापन

-
- आज पहुंचेंगी रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष
झांसी। आज अपने एक दिवसीय दौरे पर झांसी पहुंच रहीं रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष जया वर्मा सिन्हा यहां रेलवे के विकास कार्यों का निरीक्षण कर उनकी प्रगति देखेंगी। इसके अलावा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में बने नए कंट्रोल रूम का भी अवलोकन करेंगी। रेल कोच नवीनीकरण फैक्टरी में भी निरीक्षण करने पहुंचेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
- महाप्रबंध ने किया मानिकपुर-झांसी रेलमार्ग का निरीक्षण
झांसी। रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष के झांसी पहुंचने से पहले बुधवार को उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक उपेंद्र चंद्र जोशी ने मानिकपुर से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चयनित चित्रकूट, बांदा, महोबा, हरपालपुर और ओरछा स्टेशन का निरीक्षण किया।
विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने स्टेशनों पर यात्री सुविधा, सिग्नल, ओएचई, कर्षण केंद्र आदि काे भी देखा। उनके साथ मुख्यालय से प्रमुख मुख्य अभियंता एससी जैन, अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा विवेक मिश्रा समेत मुख्यालय से अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद


- तीन ट्रेनों में बढ़ेंगे जनरल कोच
झांसी। ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मंडल से संचालित होने वालीं तीन ट्रेनों में जनरल कोच बढ़ाने का निर्णय लिया है। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 21 जुलाई से चंबल एक्सप्रेस और बुंदेलखंड एक्सप्रेस में एक स्लीपर और एक जनरल कोच लगाया जाएगा। 22 जुलाई से बरौनी मेल में दो जनरल कोच लगाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed