फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Irrigation Rising Star and Rock Star won the cricket match

Jhansi News: इरिगेशन राइजिंग स्टार और रॉक स्टार ने जीता क्रिकेट मैच

Sat, 30 Dec 2023 12:05 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 30 Dec 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Irrigation Rising Star and Rock Star won the cricket match
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में चल रही इरिगेशन डिपार्टमेंट क्रिकेट लीग टूर्नामेंट में शुक्रवार को हुए मैच में इरिगेशन राइजिंग स्टार और इरिगेशन रॉक स्टार टीम विजेता रही। इस दौरान विजयी टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
पहले मैच में इरिगेशन राइजिंग स्टार टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय किया। बल्लेबाजी करने उतरी वीरभूमि इरिगेशन स्टार महोबा की टीम ने सात विकेट खोकर 95 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज अब्दुल अनीस ने नाबाद 24 रन और राजश्री वाजपेयी ने 23 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी इरिगेशन राइजिंग स्टार टीम ने सात विकेट से मैच जीता। इसमें कप्तान विकास राय ने नाबाद 29 रन और छत्रपाल ने 23 रन बनाए। वीरभूमि इरिगेशन स्टार महोबा के गेंदबाज अंकित यादव ने 2 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच विकास राय को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

वहीं दूसरा मैच इरिगेशन इलेवन कानपुर और इरिगेशन रॉक स्टार टीम के बीच खेला गया। इरिगेशन इलेवन कानपुर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की। टीम ने आठ विकेट खोकर 125 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें संदीप सिंह ने 25 रन और पीयूष ने 21 रन की पारी खेली। इरिगेशन रॉक स्टार के गेंदबाज वसीम, भूपेंद्र, नीतेश और सुरेंद्र ने 2-2 विकेट चटकाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी इरिगेशन रॉक स्टार टीम ने पांच विकेट से जीत हासिल की। बल्लेबाज नजर अहमद ने नाबाद 48 रन, भूपेंद्र वर्मा ने नाबाद 30 रन की पारी खेली। गेंदबाजी कर रहे इरिगेशन इलेवन कानपुर के गेंदबाज रामकुमार ने दो विकेट चटकाए। इरिगेशन रॉक स्टार के बल्लेबाज नजर अहमद को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर स्पोर्ट्स क्लब के मुख्य संरक्षक प्रदीप श्रीवास्तव, विनोद खरे, भारत भूषण पटैरिया, अनिल कुमार तिलक, रामकिशन, राजेश दुबे, नवनीत जोशी, बृजेंद्र पांचाल, मानिक चंद्र, राजेंद्र बहादुर, अंबरीश पाल, डेविड लाक्षाकार, उमेश वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed