झांसी। चिरगांव ब्लॉक के अमरा गांव के रहने वाले छात्र अनुज विश्वकर्मा ने 70 रुपये वाला ब्लू टूथ मास्क बनाया है। तीन परत वाले इस मास्क में रुई के साथ-साथ कपूर, तुलसी का मिश्रण भी है, ताकि हमेशा शुद्ध और साफ ऑक्सीजन मिल सके। वहीं, बिना ब्लू टूथ वाले मास्क की कीमत 17 रुपये है।
कोरोना वायरस के इस संक्रमणकाल में मास्क पहनना बहुत जरूरी हो गया है। ऐसे में मार्केट में तरह-तरह के मास्क आने लगे हैं। इस बीच चिरगांव ब्लॉक के अमरा गांव निवासी छात्र अनुज ने ब्लू टूथ वाला मास्क बनाया है। इस मास्क में तीन तीन ऑटोमेटिक बटन लगाए हैं। एक बटन से फोन स्वीकार किया जा सकता है। वहीं, लोग अपने पसंदीदा गाने भी सुन सकते हैं। इस मास्क की कीमत महज 70 रुपये है। वहीं, बिना ब्लू टूड वाला मास्क की कीमत सिर्फ 17 रुपये है। छात्र का कहना है कि उसका बनाया हुआ मास्क 1.4 माइक्रोन पार्टिकल्स तक को रोक सकता है। यह बाजार में मिलने मास्कों से बहुत सस्ता है।