फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   interogation in jhansi jail

मुन्ना बजरंगी के साथ बैरक में रहे बंदियों से सीबीआई ने की पूछताछ

Fri, 20 Mar 2020 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
interogation in jhansi jail
झांसी। सीबीआई ने दूसरे दिन भी झांसी जेल में मुन्ना बजरंगी के साथ बैरक में रहने वाले बंदियों से पूछताछ की। साथ ही जेल का मुलाकाती रजिस्टर भी पढ़ा गया। कई नाम ऐसे मिले जो बार-बार मुन्ना बजरंगी से मुलाकात करने के लिए आते थे। उन लोगों से भी पूछताछ की जा सकती है। बताया जाता है कि बजरंगी आठ महीने तक झांसी जेल में रहा था।
विज्ञापन

झांसी जिला जेल में बंद रहे माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी को बी-वारंट पर अदालत में पेश करने के लिए पुलिस 8 जुलाई 2018 को बागपत लेकर गई थी। 9 जुलाई की सुबह बागपत जेल में ही बजरंगी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह की अर्जी पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

बागपत जेल में जांच के बाद बुधवार को सीबीआई की टीम ने झांसी पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी। टीम ने जेल अफसरों से पूछताछ कर कई महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल की थीं। इस बीच कई चर्चित मुलाकाती के नाम भी सामने आए हैं। कई मुलाकाती पुलिस रडार पर आ गए हैं। बताया गया है कि जिला जेल में मुन्ना बजरंगी के आने के बाद से ही मुलाकातियों का आना-जाना रहता था। सीबीआई ने घटना से पहले के रजिस्टर कब्जे मेें लिए हैं। इन सभी से पूछताछ की तैयारी शुरू कर दी है। इनमें कुछ लोकल है तो अधिकांश बाहरी हैं। सभी को बुलाकर सीबीआई टीम मिलने का कारण जानेेगी। दिन भर मुलाकाती रजिस्टर को कब्जे में लेकर पड़ताल चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाने से मना कर रहा था बजरंगी
8 जुलाई को बागपत जाने से पहले कुछ चर्चित व्यक्ति मुन्ना बजरंगी से मिले थे। सूत्रों से पता चला है कि मुन्ना बजरंगी बागपत जेल जाने को तैयार नहीं थे। उनको जेल पहुंचे चर्चित व्यक्तियोें से भी इस बात का जिक्र किया था। ऐसे में वह बागपत क्यों जाना नहीं चाहते थे, यह सारी जानकारी सीबीआई टीम खंगालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed