{"_id":"12928b13f17f9f5f5af8cc7c3735708d","slug":"intercity-sought-to-jhansi-manikpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी से मानिकपुर को मांगी इंटरसिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी से मानिकपुर को मांगी इंटरसिटी
झांसी/ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
झांसी। केंद्रीय मंत्री व क्षेत्रीय सांसद उमा भारती ने रेल बजट में एक दर्जन से अधिक मांगें व सुझाव रेल मंत्री के पास भेजी हैं। उन्हें उम्मीद है कि झांसी-ललितपुर जनपद के पिछड़ेपन को ध्यान में रखकर उनकी मांगों को रेलवे बजट में प्राथमिकता दी जाएगी।
रेल मंत्री को लिखे पत्र में उमा भारती ने ललितपुर बीना सेक्शन रेल लाइन पर ग्राम धौर्रा में क्रॉसिंग पर रोड ओवर ब्रिज, ललितपुर-बीना सेक्शन रेल लाइन पर ग्राम अमुखेड़ा रेलवे क्रॉसिंग पर रोड ओवर ब्रिज, ललितपुर-देवगढ़ रोड पर नेहरू नगर क्रॉसिंग पर रोड ओवर ब्रिज, झांसी-ग्वालियर रोड पर कानपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित रेलवे लाइन क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज व झांसी-ललितपुर रोड पर मानिकपुर रेलवे लाइन पर ओवर ब्रिज निर्माण की मांग की गई है।
झांसी-लखनऊ इंटरसिटी की तरह झांसी से मानिकपुर व झांसी से इटारसी इंटरसिटी (चेयरकार) चलाने का सुझाव दिया गया है, ताकि इन क्षेत्रों से प्रतिदिन झांसी आने वाले यात्रियों को लाभ मिल सके।
विज्ञापन
इसी तरह झांसी-शिवपुरी व एट जक्शन से गुरसरांय, गरौठा होकर मऊरानीपुर तक नई रेल लाइन बिछाने की मांग की गई है। चूंकि, भिंड-इटावा रेल लाइन से एट को जोड़ना प्रस्तावित है। एट से गुरसरांय, गरौठा से मऊरानीपुर जुड़ने पर यहां के लोगों को कानपुर व लखनऊ तक जाने में आसानी हो जाएगी।
पत्र में झांसी लखनऊ इंटरसिटी को ललितपुर तक बढ़ाने व गाड़ी संख्या 12547/12548 आगरा फोर्ट-अहमदाबाद एक्सप्रेस को झांसी से चलाने की मांग की गई। इसके अलावा हबीबगंज से निजामुद्दीन के मध्य चलने वाली भोपाल एक्सप्रेस का ललितपुर में ठहराव व कर्नाटक एक्सप्रेस तथा तमिलनाडु एक्सप्रेस का दिल्ली से झांसी तक का टिकट जारी करने का सुझाव दिया गया।
झांसी रेलवे स्टेशन पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस का ठहराव समय बढ़ाने व इस ट्रेन में दो अतिरिक्त कोच जोड़ने का आग्रह किया गया है।
सौगातें तो मिलीं पर पूरी नहीं हुईं
पिछले रेल बजट में झांसी रेल मंडल को सौगातें तो कई मिली थीं, मगर अधिकांश योजनाएं बजट के अभाव में अभी तक शुरू नहीं हो सकी हैं। इसमें, झांसी व ग्वालियर स्टेशन पर वाई-फाई सुविधा शुरू होना भी शामिल है।
पिछले बजट में झांसी-कानपुर रेल लाइन पर स्थित नंदखास, भुआ व पिरौना स्टेशनों की पुरानी सिगनलिंग प्रणाली को आधुनिक करने, बबीना व ग्वालियर सेक्शन के रायरू डिफेंस यार्ड की क्षमता बढ़ाने, डीजल शेड का विस्तारीकरण, रायरू स्टेशन पर मालगोदाम की स्थापना, आगासौद व कराैंदा स्टेशन पर दो विद्युत सब स्टेशनों का निर्माण, ललितपुर-टीकमगढ़ रेल लाइन पर स्थित उदयपुरा स्टेशन तक ललितपुर से विद्युत लाइन बिछाने, झांसी स्टेशन के आस पास स्थित केबिनों को आधुनिक करने के साथ ही झांसी-मानिकपुर रेल मार्ग के विद्युतीकरण की भी मंजूरी दी गई थी।
रेल बजट में झांसी रेल मंडल के ए-वन व ए श्रेणी के स्टेशनों के अलावा दतिया, बबीना, डबरा, उरई, तालबेहट, मानिकपुर, पुखरायां में वाई-फाई सुविधा शुरू करने की घोषणा हुई थी। इसके अलावा कुछ ट्रेनों के कोच टूरिस्टों के लिए बुक करने की योजना थी। इससे झांसी, खजुराहो व आगरा आने वाले पर्यटकों को सुविधा होनी थी।
मगर, इनमें से अधिकांश योजनाओं पर अभी कार्य शुरू नहीं हो सका है। हालांकि, रेलवे बजट में झांसी से बीना तक तीसरी लाइन के लिए 1162 करोड़ और झांसी से मथुरा के लिए 2488 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था। यह कार्य अलग-अलग सेक्शनों में जारी है।