फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Intercity's engine failed, the train stood for two and a half hours in the middle

इंटरसिटी का इंजन फेल, बीच रास्ते पर खड़ी रही ढाई घंटे

Tue, 03 Aug 2021 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Intercity's engine failed, the train stood for two and a half hours in the middle
झांसी। झांसी से लखनऊ जाने वाले इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन चिरगांव स्टेशन के पास फेल हो गया। इस वजह से ट्रेन करीब ढाई घंटे बीच रास्ते में ही खड़ी रही। झांसी स्टेशन से दूसरा इंजन भेजने के बाद ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हो सकी।
विज्ञापन

रेल अधिकारियों के मुताबिक गाड़ी संख्या 01803 झांसी-इंटरसिटी एक्सप्रेस पूर्व निर्धारित समय 6.15 मिनट पर रवाना हुई। ट्रेन करीब 6.55 मिनट पर चिरगांव स्टेशन के पास पहुंची लेकिन, उसके पहले ही ट्रेन का इंजन फेल हो गया। लोको पायलट ने इसकी सूचना तत्काल कंट्रोल रुम को दी। बारिश के दौरान ट्रेन के ट्रैक पर खड़े हो जाने से यात्री परेशान हो उठे। यात्री बीच में उतर भी नहीं पा रहे थे। करीब 9.10 बजे पर झांसी स्टेशन से इंजन पहुंचा। इसके बाद इंटरसिटी का इंजन बदलकर उसे आगे के लिए रवाना किया गया। इंजन फेल होने से गाड़ी करीब तीन घंटे लेट हो गई। वहीं, इसके चलते गाड़ी संख्या 01105 कोलकाता-झांसी एक्सप्रेस मोंठ स्टेशन पर खड़ी रही। लॉकडाउन खत्म होने के बाद कोलकाता-झांसी ट्रेन को पहली बार झांसी पहुंचना था, लेकिन पहले ही दिन ट्रेन ढाई घंटे की देरी से झांसी पहुंची।
विज्ञापन

डेढ़ घंटे लेट आई शताब्दी एक्सप्रेस
विभिन्न इलाकों में हो रही लगातार बारिश का असर रेल संचालन पर भी पड़ा है। हबीबगंज से नई दिल्ली के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 12001 शताब्दी एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे विलंब से जंक्शन पहुंची। इसी तरह केरला एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस, तेलंगाना, समता एक्सप्रेस समेत अन्य गाड़ियां भी अपने तयशुदा समय से विलंब से पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed