{"_id":"6b074edee4785d93e203168f","slug":"insurance-company-ordered-to-pay-five-lakh-along-with-interest-jhansi-news-c-11-jhs1019-923439-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बीमा कंपनी को ब्याज सहित पांच लाख चुकाने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बीमा कंपनी को ब्याज सहित पांच लाख चुकाने का आदेश
विज्ञापन
सड़क हादसे में किसान की हुई थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। स्थायी लोक अदालत ने बीमा कंपनी को आदेश दिया है कि सड़क हादसे में जान गंवाने वाले किसान के परिवार को क्षतिपूर्ति के रूप में पांच लाख रुपये दे और उस पर 8 फीसदी ब्याज चुकाए। यह मामला नवंबर 2017 का है। सुभाष गंज निवासी जयप्रकाश मिश्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वह अपने बड़े भाई के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। तभी एक कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। जयप्रकाश गंभीर रूप से घायल हुए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के वक्त उनका मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना के तहत बीमा था। द ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी ने क्षतिपूर्ति राशि देने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद मृतक की पत्नी रेखा मिश्रा ने स्थायी लोक अदालत में वाद दायर किया। स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष विजय कृष्ण सिंह थे। सदस्यों में डॉ कपिलनाथ शृंगीऋषि और डॉ. सुरुचि सिंह शामिल थे। अदालत ने द ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी को मृतक जयप्रकाश की पत्नी को यह राशि अदा करने का आदेश दिया। साथ ही, वाद व्यय के रूप में 15 हजार रुपये देने को कहा। मानसिक कष्ट के लिए 20 हजार रुपये अतिरिक्त देने का भी जिक्र किया गया।