फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Instead of reading books, children are picking up grain sacks.

Jhansi News: किताबें पढ़ने की जगह, अनाज की बोरियां उठा रहे बच्चे

Thu, 28 Nov 2024 08:06 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 08:06 PM IST
विज्ञापन
Instead of reading books, children are picking up grain sacks.
- कटेरा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कन्या के विद्यार्थियों से पढ़ाई के जगह कराया जा रहा काम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कटेरा। कहने को तो बाल शिक्षा अधिकार कानून लागू है, लेकिन धरातल पर इस कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मामला ब्लॉक बंगरा के कटेरा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कन्या का है। जहां बच्चों काे पढ़ाने के बजाय अध्यापक बच्चों से स्कूली कार्य करा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया।

बुधवार काे किले के पास बने प्राथमिक विद्यालय कन्या कटेरा के बच्चों को पढ़ाई कराने की वजह वह मास्टर साहब की अनाज की बोरियां उठाकर ले जा रहे हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि मास्टर साहब अपने घर ये मिड-डे मील की बोरियां ले जा रहे हैं। जबकि पढ़ाई तो कभी-कभार ही करवाते हैं।
विज्ञापन


बुधवार को प्राथमिक विद्यालय कन्या कटेरा के बच्चे दोपहर दो से तीन बजे के बीच अनाज की बोरी ले जाते हुए दिख रहे हैं। ये बोरियां मास्टर साहब गाड़ी में रखवा रहे थे। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई तो बर्बाद हो ही रही है। साथ ही मिड-डे मील का सामान स्कूल से कहीं और ले जाया जा रहा है, यह जांच का विषय है। वहीं, हैरानी कि बात तो यह है कि अधिकारियों को इसकी जानकारी तक नहीं है। बीएसए विपुल शिव सागर ने बताया कि अभी मामला संज्ञान में नहीं है, यदि विद्यार्थियों से ऐसा कार्य कराया जा रहा है तो जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed