फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Inspector who shot wife sent to jail

दहेज के लिए हैवान बना पति: झांसी में दरोगा ने गर्भवती पत्नी को किया छलनी, एक के बाद एक मारी तीन गोलियां

Wed, 11 Oct 2023 12:26 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Wed, 11 Oct 2023 12:26 AM IST
सार

पत्नी को गोली मारने वाले दरोगा को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस ने बंगरा में जाकर दरोगा के पड़ोसियों से घटना के बारे में जानकारी ली। वहीं, मेडिकल कॉलेज में भर्ती शालिनी की हालत में सुधार है।

विज्ञापन
Inspector who shot wife sent to jail
Prayagraj News : गोली मारी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

झांसी जिले में पत्नी को गोली मारने वाले आरोपी दरोगा को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया है। पुलिस ने बंगरा में जाकर दरोगा के पड़ोसियों से घटना के बारे में जानकारी ली। वहीं, मेडिकल कालेज में भर्ती शालिनी की हालत में सुधार है। हालांकि अभी उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज नहीं किया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोमवार रात दरोगा शशांक मिश्र ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से गर्भवती पत्नी शालिनी पर तीन गोलियां दाग दी थी। दाएं हाथ में दो गोली लगने से शालिनी गंभीर रूप से घायल हो गई। शालिनी के पिता अखिलेंद्र कुमार रावत ने नवाबाद थाने में दरोगा शशांक समेत उसकी मां ज्ञानदेवी, देवर शिवांक मिश्र, ननद दीपिका, गुड़िया, बहनोई उमाकांत त्रिपाठी एवं जय पाठक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


अखिलेंद्र ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी इकलौती पुत्री की शादी में 40 लाख रुपये खर्च किए, उसके बावजूद दहेज की मांग को लेकर शालिनी को परेशान किया जाता था। उन्होंने पुलिस अफसरों से भी शिकायत की। पंचायत के बाद शशांक ने दोबारा परेशान न करने का वायदा किया। इसके बावजूद शशांक के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। रक्षाबंधन में मायके से लाकर शशांक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर शालिनी की हत्या का प्लान बनाया। शशांक दूसरी शादी करना चाहता था। इसी वजह से शशांक ने शालिनी पर प्राणघातक हमला किया। पिता ने देवर पर शालिनी पर बुरी निगाह रखने का भी आरोप लगाया। पुलिस इन सभी आरोपों की छानबीन करने में जुटी है। मुकदमा दर्ज होने के बाद ही आरोपी शशांक को जेल भी भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed