Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Inspector slaps a young man inside Mauranipur police station, video goes viral

इंस्पेक्टर ने बरसाए थप्पड़: दोस्त की पैरवी करने पहुंचे युवक पर टूट पड़े पुलिस वाले, मारपीट का वीडियो आया सामने

Wed, 18 Dec 2024 03:08 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 18 Dec 2024 03:08 PM IST
सार

मऊरानीपुर निवासी एक युवक अपने दोस्त के साथ पैरवी के लिए पिछले माह मऊरानीपुर थाने पहुंचा था। उसका आरोप है कि अतिरिक्त निरीक्षक ने जेल भेजने को धमकाने लगे। जब उसने इसकी वजह पूछी तब उस पर थप्पड़ों की बारिश कर दी।

विज्ञापन
Inspector slaps a young man inside Mauranipur police station, video goes viral
थाने के अंदर इंस्पेक्टर ने बरसाए थप्पड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी मऊरानीपुर थाने में अपने दोस्त की पैरवी करने पहुंचे युवक पर अतिरिक्त निरीक्षक सुधाकर शाक्य ने थप्पड़ों की बरसात कर दी। वहां मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों ने भी युवक पर थप्पड़ बरसाए।

विज्ञापन
Trending Videos

बुधवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया हालांकि यह वीडियो करीब एक माह पुराना बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी सुधा सिंह ने अतिरिक्त निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मऊरानीपुर निवासी एक युवक अपने दोस्त के साथ पैरवी के लिए पिछले माह मऊरानीपुर थाने पहुंचा था। उसका आरोप है कि अतिरिक्त निरीक्षक ने जेल भेजने को धमकाने लगे। जब उसने इसकी वजह पूछी तब उस पर थप्पड़ों की बारिश कर दी। अतिरिक्त निरीक्षक सुधाकर शाक्य के थप्पड़ बरसाने पर वहां मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों ने भी उसे लात घूसों और थप्पड़ों से पीटा। किसी ने इसका वीडियो भी बना लिया। करीब एक महीने बाद बुधवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसपी आरए गोपीनाथ सोनी के मुताबिक अतिरिक्त निरीक्षक को निलंबित करके मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed