फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Inspector cheated 11 lakhs in the name of getting contract for police housing

Jhansi News: पुलिस हाउसिंग का ठेका दिलाने के नाम पर दरोगा ने 11 लाख ठगे

Fri, 07 Jul 2023 11:49 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Inspector cheated 11 lakhs in the name of getting contract for police housing
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। मध्य प्रदेश में पुलिस हाउसिंग का ठेका दिलाने का लालच देकर अशोक नगर मप्र में तैनात दरोगा ने सीपरी बाजार निवासी युवक से 11 लाख रुपये ठग लिए। ठेका न मिलने पर जब युवक ने अपने रुपये वापस मांगे तब दरोगा उसे जान से मार डालने की धमकी देने लगा। परेशान होकर युवक ने पुलिस से गुहार लगाई। सुनवाई न होने पर उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

सीपरी बाजार निवासी रोहित चतुर्वेदी (32) ने पुलिस को बताया कि वह प्राइवेट ठेकेदारी का काम करता है। करीब दो माह पहले उसकी मुलाकात रक्सा निवासी युवक से हुई। अंकित ने उसकी मुलाकात अपने ससुर से कराई। उसका ससुर अशोक नगर के चंदेरी थाना में दरोगा है। रोहित के मुताबिक आरोपी दरोगा ने 50 लाख रुपये का पुलिस हाउसिंग का ठेका दिलाने का लालच दिया। इसकी एवज में 11 लाख रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट करने को कहा। रोहित दरोगा की बातों में आ गया। उसने बैंक से लोन लेकर 11 लाख रुपये दरोगा को दे दिए। काफी समय बीत जाने के बाद भी उसे यह काम नहीं मिला। रोहित ने जब इस बारे में पूछा तब दोनों टाल मटोल करने लगे। परेशान होकर रोहित सीपरी बाजार थाने पहुंचा। रोहित के मुताबिक पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed