फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Inspection: Somewhere schools were closed and teachers were absent

बीएसए ने किया निरीक्षण, जाना स्कूलों का हाल

Sat, 25 Dec 2021 02:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Inspection: Somewhere schools were closed and teachers were absent
झांसी। शुक्रवार को परिषदीय स्कूलों के निरीक्षण में कुछ स्कूल बंद पाए गए तो कहीं अध्यापक ही गैरहाजिर थे। स्कूलों में फैली गंदगी देख बीएसए भी हैरान रह गए। साफ - सफाई के निर्देश देते हुए अनुपस्थित शिक्षकों पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी वेदराम ने स्कूलों का निरीक्षण किया था। सबसे पहले वह धवारी स्थित प्राथमिक विद्यालय पर पहुंचे जो उन्हें बंद मिला। वहीं कुछ दूसरे प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट स्कूलों में भी अध्यापक अनुपस्थित पाए गए। स्कूलों में गंदगी देख स्वयं बीएसए भी हैरान रह गए। तत्काल सफाई का निर्देश दिया। बमहौरी के उच्च प्राथमिक स्कूल में 114 में से 60 बच्चे ही उपस्थित थे। पिछले वर्ष के रखे नए जूते-मोजे बच्चों में वितरित करवा दिए गए। सोनकपुरा स्थित कंपोजिट स्कूल में 4 सहायक अध्यापकों में से 3 अध्यापक उपस्थित ही नहीं थे वहीं 332 में से मात्र 116 बच्चे ही उपस्थित थे। यही हाल कंपोजिट स्कूल बरोरा का रहा। यहां 6 सहायक अध्यापकों में से 5 अध्यापक अनुपस्थित पाए गए। कंपोजिट स्कूल धवाकर में 12 में से 9 अध्यापक अनुपस्थित मिले। सिजारी बुजुर्ग, बरोरा, मेरा बरोडा, सोनकपुरा, बमहौरी आदि स्कूलों के निरीक्षण में भी शिक्षक अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन

निरीक्षण के समय मौके पर अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है साथ ही लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षकों का प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। - वेदराम, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed