{"_id":"5e6548738ebc3ec5571f99e1","slug":"inligle-alcohal-jhansi-news-jhs1620592138","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन में दबाकर रखी गई एक हजार लीटर कच्ची शराब पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन में दबाकर रखी गई एक हजार लीटर कच्ची शराब पकड़ी
विज्ञापन
दातारनगर में कार्रवाई करती रक्सा पुलिस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। रविवार सुबह रक्सा पुलिस व आबकारी टीम ने जमीन के अंदर दबाकर रखी गई एक हजार लीटर कच्ची शराब पकड़ी। यह शराब होली वाले दिन गांव-गांव बेचने की तैयारी थी। पुलिस को देखकर अवैध कारोबारी भाग निकले। पुलिस ने अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।
शनिवार को एसएसपी डी प्रदीप कुमार ने क्राइम मीटिंग में शराब के अवैध कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए थे। रविवार को रक्सा थानाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय व आबकारी निरीक्षक अमित कुमार ने दातारनगर में दबिश दी। यहां से टीम को शराब बनाने के उपकरण व भट्टियां मिलीं। छानबीन करने के दौरान जमीन को खोदकर देखा तो उसमें एक हजार लीटर कच्ची शराब का ड्रम निकला। यह अवैध शराब होली वाले दिन गांव-गांव में खपाने की तैयारी थी। पुलिस ने अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की है।
इधर, टोड़ीफतेहपुर मेें आबकारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार व पुलिस टीम ने कबूतरा डेरा राजापुर में दबिश दी। यहां से बीस लीटर कच्ची शराब समेत दो महिलाओं को पकड़ा। मौके से पकड़ा गया दो हजार किलोग्राम से अधिक लहन को नष्ट किया गया।
विज्ञापन
वहीं, जिला आबकारी अधिकारी प्रमोद कुमार गोयल ने बताया कि तहसील गरौठा के डेरा फरीदा में दविश के दौरान 120 लीटर कच्ची शराब सहित एक व्यक्ति, डेरा उल्दन में 105 लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति पकड़ा गया। डेरा रेव, बम्हरौली, डेरा सेग में 200 लीटर कच्ची शराब पकड़ी गई और चार हजार किलो ग्राम लहन नष्ट किया गया। इधर आबकारी निरीक्षक सदर शिशुपाल सिंह ने शिवाजी नगर, मेडिकल तिराहा, चित्रा चौराहा, बस स्टैंड पर मौजूद अंग्रेजी, देशी और बीयर की दुकानों में चेकिंग की।