फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   informent

पिता की मौत होने पर बेटी ने दी चिता को आग

Sun, 23 Aug 2020 05:33 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
informent
informent
सकरार(झांसी)। क्षेत्र के एक महाविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दृगपाल को गत दिनों सिर में चोट लग गई थी। इसके बाद उसे लकवा हो गया था। उसका इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा था। जहां पर शनिवार को उसकी मौत हो गई। इस पर उसकी 16 साल की बेटी ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि उस पर ही बेटी और बूढ़ी मां की जिम्मेदारी थी। उसकी पत्नी बहुत पहले उसे छोड़कर चली गई थी। गत दिनों उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई थी। उसका इलाज चल रहा था। उसी दौरान ही उसके शरीर में लकवा मार गया। इस पर परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां पर शनिवार को उसकी मौत हो गई। घर पर शव आने के बाद मोहल्लेवालों ने अर्थी तैयार कर अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू की। चिता को मुखाग्नि देने के लिए बेटी तैयार हो गई। इसके बाद वह अर्थी के साथ घाट पहुंची और पिता की चिता को मुखाग्नि दी। परिजनों ने बताया कि महाविद्यालय की तरफ से छह महीने से वेतन तक नहीं दिया गया। कस्बे के राज बहादुर सिंह, सत्य प्रकाश मिश्रा, छत्रपाल सिंह गौर, प्रिंस जैन, संजय सिंह चौहान, लोकेंद्र सिंह गौर आदि ने मृतक के परिवार को शासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed