फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   industrial aria road devlopment

59 साल बाद चौड़ी होगी औद्योगिक क्षेत्र की सड़क

Mon, 05 Oct 2020 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
industrial aria road devlopment
ग्वालियर रोड के अद्योगिक क्षेत्र में सड़क चौड़ी करण का कार्य शुरू हो गया है।
झांसी। स्थापना के 59 सालों बाद ग्वालियर रोड औद्योगिक क्षेत्र की सड़क चौड़ी की जा रही है। लोक निर्माण विभाग 84.63 लाख रुपये की लागत से नई सड़क का निर्माण कर रहा है। मौके पर काम शुरू कर दिया गया है। नई सड़क के बन जाने से औद्योगिक क्षेत्र में जाम की स्थिति नहीं रहेगी। लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन

ग्वालियर रोड पर पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना 1961 में हुई थी। तब से ही क्षेत्र की मुख्य व अंदर की सड़कें तीन मीटर चौड़ी थीं। लेकिन, अब इसकी चौड़ाई बढ़ाकर साढ़े पांच मीटर की जा रही है। 725 मीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर 84.65 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पीडब्लूडी ने औद्योगिक क्षेत्र में पुरानी सड़क के दोनों ओर खुदाई का काम शुरू कर दिया है। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता लाखन सिंह ने बताया कि दो माह में सड़क का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। नई सड़क बनाने के साथ-साथ क्षेत्र की नालियों की मरम्मत की जाएगी। एपेक्स बिछाए जाएंगे।
विज्ञापन

विदित हो कि औद्योगिक क्षेत्र में भारी वाहनों का लगातार आवागमन बना रहता है। सड़क संकरी होने की वजह से अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। इसके अलावा वाहनों के सड़क के नीचे कच्चे रास्ते से होकर गुजरने से धूल उड़ती है, लेकिन नई चौड़ी सड़क बन जाने के बाद ये समस्या नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed