फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Indira park condition change work start

बदलने लगी इंदिरा पार्क की सूरत, लोगों को मिली राहत

Tue, 12 Jan 2021 12:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Indira park condition change work start
झांसी। महानगर के बदहाल पार्कों का हाल सुधारने के लिए नगर निगम ने कवायद शुरू कर दी है। सालों से बदहाल पड़े इंदिरा पार्क में निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही, अन्य पार्कों की दुर्दशा को दूर करने के लिए मुख्य अभियंता ने अवर अभियंताओं को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने पार्क में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के साथ रिपोर्ट भी तलब की है।
विज्ञापन

अमर उजाला लगातार महानगर के पार्कों की बदहाली को लेकर मुद्दा उठा रहा है। इसे लेकर नगर निगम ने कवायद शुरू कर दी है। महानगर के सबसे पुराने इंदिरा पार्क का स्वरूप बदलने का काम होने पर लोगों ने राहत की सांस ली है। यहां पर नगर निगम ओपन जिम बनाने जा रहा है। स्मार्ट सिटी के तहत सोमवार को पार्क में काम शुरू कर दिया गया। यहां पर ओपन जिम के उपकरण लगाने के लिए बेस तैयार कर दिए गए हैं। पार्क में उजड़े पड़े पौधों और कुर्सियों को हटाकर ट्रैक बनाया जा रहा है। इसके साथ ही, अन्य पार्र्कों की हालत को लेकर नगर निगम के मुख्य अभियंता एलएन सिंह ने सभी अवर अभियंताओं को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने पार्क से अव्यवस्थाएं दूर कराने के साथ रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed