{"_id":"5ffca5ab8ebc3e33f6108da4","slug":"indira-park-condition-change-work-start-jhansi-news-jhs1858329113","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलने लगी इंदिरा पार्क की सूरत, लोगों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलने लगी इंदिरा पार्क की सूरत, लोगों को मिली राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महानगर के बदहाल पार्कों का हाल सुधारने के लिए नगर निगम ने कवायद शुरू कर दी है। सालों से बदहाल पड़े इंदिरा पार्क में निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही, अन्य पार्कों की दुर्दशा को दूर करने के लिए मुख्य अभियंता ने अवर अभियंताओं को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने पार्क में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के साथ रिपोर्ट भी तलब की है।
अमर उजाला लगातार महानगर के पार्कों की बदहाली को लेकर मुद्दा उठा रहा है। इसे लेकर नगर निगम ने कवायद शुरू कर दी है। महानगर के सबसे पुराने इंदिरा पार्क का स्वरूप बदलने का काम होने पर लोगों ने राहत की सांस ली है। यहां पर नगर निगम ओपन जिम बनाने जा रहा है। स्मार्ट सिटी के तहत सोमवार को पार्क में काम शुरू कर दिया गया। यहां पर ओपन जिम के उपकरण लगाने के लिए बेस तैयार कर दिए गए हैं। पार्क में उजड़े पड़े पौधों और कुर्सियों को हटाकर ट्रैक बनाया जा रहा है। इसके साथ ही, अन्य पार्र्कों की हालत को लेकर नगर निगम के मुख्य अभियंता एलएन सिंह ने सभी अवर अभियंताओं को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने पार्क से अव्यवस्थाएं दूर कराने के साथ रिपोर्ट तलब की है।