फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   India will be restablished is ABVP aim

राष्ट्र पुनर्निर्माण ही एबीवीपी का उद्देश्य

Thu, 26 Dec 2019 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
India will be restablished is ABVP aim
झांसी। पैरामेडिकल कॉलेज में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 59वें प्रांत अधिवेशन के शुभारंभ अवसर पर क्षेत्रिय संगठन मंत्री रमेेश ने कहा कि एबीवीपी का उद्देश्य छात्र चुनाव या धरना प्रदर्शन करना नहीं, बल्कि राष्ट्र पुनर्निर्माण है। भारत माता का नारा हमारा संकल्प है और वंदेमातरम् हमारा राष्ट्र उद्घोष है। चार दिवसीय अधिवेशन का विषय महिला हितों पर आधारित है। यह रानी लक्ष्मीबाई वीरांगना को समर्पित है।
विज्ञापन

मिशन साहसी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा की विगत दो सालों से संगठन द्वारा महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे स्वयं आपातकालीन स्थिति से अपनी रक्षा कर सकें। विद्यार्थियों को ग्रामीण भारत से रूबरू कराने एवं ग्रामीण जीवन में आने वाली समस्याआें से निपटने के लिए एक सप्ताह तक गांव में रहने को प्रेरित किया जा रहा है। राष्ट्ररंग कार्यक्रम के जरिए गांवों में जाकर लोगों को पर्यावरण, कन्या भ्रूण हत्या जैसे विषयों से जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं, सदर विधायक रवि शर्मा ने मातृ शक्ति पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि अधिवेशन में यह प्रदर्शनी महिला सुरक्षा, महिला सम्मान और मातृ शक्ति को समर्पित है। प्रदर्शनी में भारत की प्रमुख शीर्ष महिलाओं को उनके चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने जलियावाला बाग से लाई गई मिट्टी के संदर्भ में कहा कि यह मिट्टी शहीदों के योगदान को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष वरुण सिंह ने कहा कि संगठन का उद्देश्य छात्रों में संस्कार, राष्ट्रप्रेम, सेवा आदि के भाव विकसित करना है। प्रदर्शनी में बीयू छात्र गजेंद्र सिंह ने आकर्षक रंगोली बनाई। इस दौरान अखिल भारतीय राज्य विश्वविद्यालय प्रमुख श्रीहरि बोरिकर, प्रदेश मंत्री प्रवीण लखेरा, प्रदेश संगठन मंत्री कमल नयन, प्रांत अध्यक्ष वरुण सिंह, प्रांत छात्रा प्रमुख अंजू गुप्ता, जिला संगठन मंत्री अजय यादव, भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, प्रदेश महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा रामनरेश तिवारी, रानू देवलिया, महेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष श्रीहरि त्रिपाठी, महानगर मंत्री सौरभ बग्गम, प्रसन्न सेन, मनेंद्र सिंह, सुधीर कुमार, वेद श्रीवास्तव, अमित चिरवरिया, अजय पटेल, पंकज शर्मा, संस्कृति मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed