{"_id":"3672260a714afd929bebc201d1d71ac0","slug":"income-tax-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारों प्रतिष्ठानों में मिले 8.25 करोड़ के अघोषित जेवरात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारों प्रतिष्ठानों में मिले 8.25 करोड़ के अघोषित जेवरात
ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। आयकर टीम को सर्राफा बाजार में चार प्रतिष्ठानों में किए गए सर्वे में 8.25 करोड़ रुपये के अघोषित जेवरात मिले। इन व्यापारियों को अब इकतीस मार्च तक अघोषित माल पर 30.3 प्रतिशत टैक्स जमा करना होगा।
आयकर विभाग की चार टीमों ने सोमवार कोे सर्राफा बाजार स्थित जयप्रकाश ज्वैलर्स, जय श्री ज्वैलर्स, पी एस ज्वैलर्स व एन के ज्वैलर्स प्रतिष्ठानों पर सर्वे किया था।
सर्वे कार्य रात बारह बजे के बाद पूरा हो सका था। इस दौरान आयकर टीम के सदस्यों ने उक्त प्रतिष्ठानों पर कितना माल खरीदा, कितना बेचा व कितना बचा, के आधार पर आकलन किया। परचेज बुक से मिलान किया गया। इस दौरान कच्चे बिल भी बरामद किए गए।
विज्ञापन
जांच उपरांत बिना रिकार्ड के जयप्रकाश ज्वैलर्स पर 1.90 करोड़, जय श्री ज्वैलर्स पर 1.75 करोड़, पी एस ज्वैलर्स पर 2.10 करोड़ व एन के ज्वैलर्स पर 2.50 करोड़ के अघोषित जेवरात पाए गए। इनमें से दो व्यापारियों को बीस व दो व्यापारियों को इक्कीस जनवरी को समन जारी कर कार्यालय बुलाया गया है।