फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Water has reached parched dams; the Pahuj Dam's fill level has risen from 48% to 88%.

Jhansi News: प्यासे बांधों में भी आया पानी, पहूज 48 से बढ़कर 88 फीसदी तक भरा

Sat, 29 Aug 2026 01:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Water has reached parched dams; the Pahuj Dam's fill level has risen from 48% to 88%.
झांसी। मानसून की लगातार बारिश ने झांसी के उन बांधों की तस्वीर भी बदल दी है, जो कुछ दिन पहले तक कम पानी के कारण चिंता का कारण बने हुए थे। 22 से 28 अगस्त के बीच सिर्फ छह दिन में पहूज, डोंगरी, सिजार, लखेरी और पथरई जैसे बांधों में पानी का जल स्तर तेजी से बढ़ा। झांसी की करीब 40 फीसदी आबादी की प्यास बुझाने वाला पहूज बांध में भी जल स्तर 47.88 से बढ़कर 88.02 प्रतिशत तक जा पहुंचा वहीं, डोंगरी बांध में भी 8.17 से बढ़कर 52.37 प्रतिशत पानी भर गया। इसी तरह माताटीला बांध भी उम्मीद के मुताबिक 74 फीसदी तक भर गया।
विज्ञापन

झांसी से रूठे मानसून ने पिछले छह दिनों के दौरान वापसी की, जिस वजह से यहां झमाझम बारिश हुई। बेतवा, पहूज, सुखनई, सजनम समेत अन्य नदियों के कैचमेंट इलाके में भी जोरदार बारिश की वजह से बाधों के जलस्तर में तेजी से इजाफा हुआ। सिंचाई विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 28 अगस्त तक पहूज बांध में 40.14 प्रतिशत, डोंगरी में 44.20 प्रतिशत, सिजार में 27.02 प्रतिशत, लखेरी में 24.95 प्रतिशत, सपरार में 23.90 प्रतिशत और पथरई में 18.69 प्रतिशत पानी बढ़ गया। सुकुवां, पारीछा, बड़वार और लहचूरा बांध पहले ही लबालब हो चुके। बता दें, 15 जून को मानसून की शुरुआत में सुकुवां में सिर्फ 14.31 प्रतिशत, पहाड़ी में 32.49 प्रतिशत और लहचूरा में 58.58 प्रतिशत ही उपयोगी पानी था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed