फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Income Tax: Chief Factory Manager becomes defaulter of Rs 5 crore

आयकर : पांच करोड़ के बकायेदार हो गए मुख्य कारखाना प्रबंधक

Fri, 24 Jan 2025 02:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Income Tax: Chief Factory Manager becomes defaulter of Rs 5 crore
पिछले सात सालों से नहीं की वेतन से कटौती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रेलवे के मुख्य कारखाना प्रबंधक आयकर के पांच करोड़ रुपये के बकायेदार हो गए हैं। पिछले सात सालों से कारखाने में कार्यरत तीन सौ कर्मचारियों का टीडीएस न काटे जाने से यह स्थिति बन गई है। विभाग की ओर से वसूली की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है।
रेलवे के वैगन मरम्मत कारखाने में लगभग चार हजार कर्मचारी और अधिकारी कार्यरत हैं। इनमें से लगभग तीन सौ कर्मचारी ऐसे हैं, जिनकी साल 2017 से लेकर अब तक आयकर की कटौती नहीं हुई। इन कर्मचारियों का आधार और पैन कार्ड सैलरी अकाउंट से लिंक न होने की वजह से यह स्थिति बनी हुई है। हालांकि, इसके लिए आयकर विभाग की ओर से कई बार नोटिफिकेशन जारी किए गए, बावजूद वसूली नहीं हो पाई।
विज्ञापन

आयकर अधिकारी एके सिंह ने बताया कि नियमानुसार कर्मचारियों के वेतन से 20 प्रतिशत टीडीएस की कटौती मुख्य कारखाना प्रबंधक को करनी थी लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। ऐसे में विभाग के प्रमुख होने के नाते नियमानुसार कारखाने के मुख्य प्रबंधक आयकर विभाग के बकायेदार हो गए हैं। जल्द वसूली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
लिंक कराए गए आधार और पैन कार्ड
झांसी। कारखाने में बृहस्पतिवार को आयकर विभाग की ओर से शिविर आयोजित किया गया। इसमें आयकर अधिकारी एके सिंह और विष्णु शंकर प्रसाद ने कर्मचारियों को बताया कि वह अपना आधार और पैन कार्ड लिंक कराएं, अन्यथा 20 प्रतिशत की दर से वेतन से कटौती की जाएगी। शिविर में सीए एसके जैन ने लिंक करने का आसान तरीका भी बताया। तमाम कर्मचारियों ने आयकर विभाग की टीम की मदद से मौके पर अपना आधार और पैन लिंक भी कराया। इस मौके पर आयकर निरीक्षक वीरेश कुमार, रोमा दुबे, वैगन रिपेयर वर्कशॉप के उप मुख्य कार्मिक अधिकारी आशीष शुक्ला, अकाउंट ऑफिसर सुबोध जैन आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed