फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Incidents of theft are increasing in trains, even AC coaches are not safe

Jhansi News: ट्रेनों में बढ़ रहीं चोरी की घटनाएं, एसी कोच भी सुरक्षित नहीं

Fri, 06 Jun 2025 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Incidents of theft are increasing in trains, even AC coaches are not safe

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे की ओर से तमाम सुविधाएं दी जा रही हैं। इसके अलावा जीआरपी के जवान ट्रेनों में तैनात हैं। इसके बावजूद, चोर गिरोह घटनाओं को आसानी से अंजाम देने में सफल हो जा रहे हैं। जबकि, जीआरपी यात्रियों की सुरक्षा का दावा करती है।



ट्रेनों में जहरखुरानी, चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए कई ट्रेनों के कोच को अब सीसीटीवी से लैस किया जा रहा है तो कई लैस भी हैं। इसके अलावा जीआरपी का दस्ता भी ट्रेनों में तैनात रहता है। इसके बाद भी चोर घटना को आसानी से अंजाम देने में कामयाब हो जा रहे हैं। इन घटनाओं को रोकने के लिए जीआरपी दस्ते को भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए गए हैं, परंतु झांसी रेलवे स्टेशन से आने-जाने वाली ट्रेनों के एक-दो कोचों की जांच करने के बाद जीआरपी के जवान पूरी ट्रेन में कहीं नजर आते। अक्सर वह रेलवे की ओर से मिलने वाली सीट या फिर एसी में अपना डेरा डालकर सो जाते हैं। इसी मौके का फायदा चोर उठा लेते हैं। इधर, सहालग का सीजन होने के कारण ट्रेनों में भीड़ है। ऐसे में कई यात्री रुपये और महिलाएं अपने साथ जेवर लेकर चल रहीं हैं। ऐसे में यात्री अपने सामान की सुरक्षा के लिए चौकन्ना रहते हैं, फिर भी चोर कामयाब हो जाते हैं।
विज्ञापन


केस- 1

31 मई को ट्रेन क्रमांक 12172 हावड़ा-लोकामान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में रुड़की से कल्याण के लिए दीक्षा साहू सफर कर रहीं थीं। ट्रेन में दीक्षा की झपकी लग गई थी। डबरा के बाद जागीं तो उनका लैपटॉप बैग और पर्स गायब था। तलाशने पर भी उन्हें नहीं मिला। पर्स में करीब चार हजार रुपये थे। झांसी स्टेशन पहुंचने पर जीआरपी को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। खास बात यह है कि इस ट्रेन के सभी कोच सीसीटीवी कैमरे से लैस हैं। फिर भी चोर चोरी करने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




केस- 2



19 मई को ठाणे के लिए यात्रा कर रहे एक यात्री का बैग चोरी हो गया था। उसमें रुपये व अन्य कीमती सामान था, जो बबीना स्टेशन के पास यात्रा के दौरान चोरी हो गया था। ठाणे में जीआरपी ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच के लिए रिपोर्ट को झांसी जीआरपी को स्थानांतरित की है। यात्रा के दौरान ट्रेन में जीआरपी का दस्ता भी था, फिर भी चोर आसानी से घटना को अंजाम देने में कामयाब हो गए।

केस- 3

30 अप्रैल को प्रेमनगर के नयाखेड़ा निवासी रतनलाल अपनी पत्नी के साथ आगरा-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के लिए यात्रा कर रहे थे। उनकी पत्नी के बैग से चोरों ने सोने के लाखों के आभूषण और 2500 रुपये नगद चोरी कर लिए थे। जीआरपी ने मामला दर्ज कर लिया था। लेकिन, अब तक न चोर का पता चला और न ही चोरी गया माल जीआरपी बरामद कर सकी है।




0000

तीन टीम चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए लगाई गईं हैं। इनमें एक टीम ग्वालियर, एक टीम ललितपुर और एक टीम प्लेटफॉर्म पर लगाई गई है। इसके अलावा एसी कोच की लगातार निगरानी की जा रही है। - वाईपी सिंह, जीआरपी इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed