फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   In the hands of officers trembling in removing illegal hoardings, how will the metropolis be clean?

अवैध होर्डिंग हटाने में कांप रहे अफसरों के हाथ...ऐसे में कैसे महानगर होगा साफ

Mon, 03 Jan 2022 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
In the hands of officers trembling in removing illegal hoardings, how will the metropolis be clean?
झांसी। महानगर की प्रमुख सड़क हो या फिर चौराहा हर जगह अवैध होर्डिंग की बाढ़ सी है। शहर में 500 अवैध होर्डिंग लगे हुए हैं। यह कोई आज से नहीं बल्कि हफ्तों से खड़े हैं लेकिन इन्हें हटाने की हिम्मत न तो नगर निगम कर पा रहा है और न ही प्रशासन कोई ठोस कदम उठा रहा है। जबकि हकीकत यह है कि यह होर्डिंग शहर की सूरत बिगाड़ रहे हैं। सड़क किनारे बल्लियों के सहारे खड़े होने वाले यह होर्डिंग हादसों की वजह भी बन सकते हैं।
विज्ञापन

पूरे शहर की अगर बात करें तो लाइसेंसी होर्डिंग की संख्या 10 है। यह वह होर्डिंग हैं जिससे निगम को राजस्व मिलता है। लेकिन 500 अवैध होर्डिंग बिना किसी अनुमति के शहर में सीना तानकर खड़े हैं। लेकिन इन्हें हटाने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। नगर निगम के दावे पर अगर यकीन करें तो हर रोज अभियान चलाकर होर्डिंग हटाए जा रहे हैं जबकि हकीकत यह है कि हफ्तों से यह होर्डिंग खड़े हैं मगर किसी ने इन्हें हटाने की हिम्मत नहीं दिखाई। बीकेडी चौराहा, इलाइट चौराहा, चित्रा चौराहा समेत अन्य जगहों पर लगी इन अवैध होर्डिंगों से न सिर्फ चौराहे ठीक से नजर आते हैं बल्कि ट्रैफिक संचालन में परेशानी हो रही है। वहीं, अपर नगर आयुक्त शादाब असलम का कहना कि स्थान चिन्हित करके इनको हटवाया जाता है। कई जगहों पर हटाने के बाद दुबारा लगा दिया जाता है। टीम बनाकर कार्रवाई शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed