फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   In the first Ashra, the blessings of the Almighty shower on the fasting people.

Jhansi News: पहले अशरे में रोजेदारों पर बरसती है पाक परबरदिगार की रहमत

Sun, 26 Mar 2023 01:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
In the first Ashra, the blessings of the Almighty shower on the fasting people.
झांसी। मुकद्दस रमजान के महीने में पहले रोजे से दसवें रोजे तक पहला अशरा होता है। इस अशरे को रहमतों और अजमतों का अशरा कहा जाता हैै। इस्लाम के मुताबिक इस अशरे में पाक परबरदिगार की रहमत बरसती है। जिसके चलते रोजेदार रोजा रखकर अल्लाह से रहमतों और अजमतों की दुआएं करते हैं।
विज्ञापन

वैसे तो रमजानुल मुबारक का हर लम्हा बड़ी ही रहमतों और अजमतों वाला होता है। इस पाक महीने में सवाब का दर्जा 70 गुना अधिक हो जाता है। इसके चलते हर मोमिन अधिक से अधिक वक्त इबादत में गुजारना पसंद करता है। रमजान के पाक महीने को तीन भागों में बांटा गया है। पहले रोजे से दसवें रोजे तक पहला अशरा, ग्यारहवें रोजे से बीसवें रोजे तक दूसरा अशरा एवं इक्कीसवें रोजे से रमजान के आखिरी रोजे तक तीसरा अशरा कहा जाता है। इस महीने में प्रत्येक अशरे की अलग ही अहमियत होती है। रमजान के चांद का दीदार होते ही पहला अशरा शुरू हो जाता है। मान्यता के अनुसार पहले अशरे में अल्लाह पाक रहमतों के दरवाजे खोल देता है।
विज्ञापन

मुफ्ती साबिर कासमी ने बताया कि रमजान का पहला अशरा रहमतों और बरकतों का अशरा होता है। इस अशरे में रोजेदार ज्यादा से ज्यादा इबादत करें। रोजेदार की दुआ जाया नहीं जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed