फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   In the fight for supremacy, sticks were used between the two parties.

Jhansi News: वर्चस्व की लड़ाई में दो पक्षों के बीच चले लाठी-डंडे

Tue, 10 Dec 2024 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
In the fight for supremacy, sticks were used between the two parties.
- घायल युवक को मेडिकल कॉलेज झांसी किया रिफर, पुलिस ने एक बाहरी लड़के को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


टोड़ीफतेहपुर। नगर के मोहल्ला नजरगंज में वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के मध्य चले लाठी-डंडों में कई लोग घायल हो गए। एक युवक की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रिफर किया गया।

मोहल्ला नजरगंज निवासी सभासद आदेश राजपूत के घर पर दोपहर दो बजे के लगभग दर्जनों की संख्या में लड़के पहुंचे, उस समय घर पर कोई पुरुष नहीं था। घर पर केवल महिलाएं मौजूद थीं। जिनके साथ गाली-गलौज करते हुए मकान के अंदर घुस गए और सभासद आदेश राजपूत के भाई रितेश राजपूत को मारने की नीयत से उसे खोजने लगे, यह देख मोहल्ले की महिलाएं एकत्रित हो गईं और लड़ाई झगड़ा कर रहे लड़कों से उलझ गईं। जिसमें सभासद की मां अरुण देवी को सिर में चोट आई एवं नितिन राजपूत भी चुटहिल हो गया। हल्ला सुनकर लोग जुड़ गए झड़प में पीयूष गुप्ता घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया गया कि झगड़ा करने वाले सभी लड़के गांव के नहीं थे। वह सभी पीयूष गुप्ता द्वारा अन्य जगहों से लड़ाई के लिए बुलाया गया था। महिलाओं को उग्र होता देख सभी बाहरी लड़के भाग गए। सभासद आदेश राजपूत की मां अरुण राजपूत द्वारा पुलिस को सूचना दी गई, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश कुमार उपाध्याय द्वारा घायल पड़े पीयूष गुप्ता को स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर भेजा गया। हालात गंभीर होने पर चिकित्सकों द्वारा मेडिकल कॉलेज झांसी रिफर कर दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक द्वारा लड़ाई करने वाले एक बाहरी लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्षों द्वारा अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलते ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed