फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   In Mauranipur daughter-in-law sitting on a dharna outside her in-laws house for three days

'मैं सब झेलती रही': ससुराल के बाहर तीन दिन से बैठी बहू, घर पर लगा ताला; बोली- नीरज बहुत मारता था, देखें Video

Fri, 18 Apr 2025 06:31 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: विकास कुमार Updated Fri, 18 Apr 2025 06:31 PM IST
सार

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने भी उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह वहां से जाने को राजी नहीं हुई उसका कहना है कि वह मायके नहीं जाएगी।

विज्ञापन
In Mauranipur daughter-in-law sitting on a dharna outside her in-laws house for three days
ससुराल के बाहर धरने पर बैठी बहू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के झांसी स्थित मऊरानीपुर के विजरवारा गांव एक विचित्र मामला सामने आया है। एक नवविवाहिता ससुराल की चौखट पर तीन दिन से भूखी-प्यासी बैठी है जबकि पति समय सास ससुर घर में ताला बंद करें फरार हो गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। 

विज्ञापन

डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
मऊरानीपुर निवासी शिवांगी तिवारी का कहना है कि विजरवारा निवासी नीरज से डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। शादी के कुछ समय के बाद ससुराल के लोग उसे परेशान करने लगे। मारपीट भी की जाने लगी। परेशान होकर चार माह पहले वह मायके चली गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर ताला मारकर ससुराल वाले फरार
चार दिन पहले वह मायके से ससुराल आई। ससुराल वालों ने उसे बहाने से पड़ोसी के यहां भेज दिया। इसके बाद घर में ताला बंद करके फरार हो गए। पिछले तीन दिन से वह ससुराल के बाहर जमीन पर बैठी है। सिर्फ पानी पीकर ही गुजारा कर रही है।

विज्ञापन

बैरंग लौटी पुलिस
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने भी उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह वहां से जाने को राजी नहीं हुई उसका कहना है कि वह मायके नहीं जाएगी। यह सुनकर पुलिस बैरंग लौट गई। सीओ मऊरानीपुर रामवीर सिंह का कहना है ससुराली जनों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed